India News (इंडिया न्यूज),Delhi News: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की बौखलाहट साफ दखने को मिल रही है। वहीँ इस दौरान पाक ने अपने नापाक इरादों के चलते जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में लगातार मिसाइलें दागी हैं। लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के इस हमले को भी सफलतापूर्वक पूरी तरह से नाकाम कर दिया है। इस बीच सीमावर्ती जिलों में सतर्कता भी बढ़ा दी गई है। वहीँ जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के कई जिलों में पूरी तरह से ब्लैकआउट की स्थति बनी हुई है। बढ़ते तनाव के बीच दिल्ली में भी हाई अलर्ट चल रहा है। जिसके तौर पर दिल्ली में इंडिया गेट को पूरी तरह से खाली करा दिया गया है। इंडिया गेट के आसपास किसी को भी रुकने की इजाजत नहीं है। वहीँ इस दौरान इंडिया गेट की एक वीडियो भी वायरल हो रही है।

‘इसमें हमारा कोई काम…’ भारत-पाक जंग को लेकर अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने दिया ऐसा बयान, सदमे में आए पीएम शहबाज

इलाके में हो रहा एलान

जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उस वीडियो में दिल्ली पुलिस का एक जवान माइक पर लोगों से इंडिया गेट खाली करने की अपील कर रहा है। वहीँ इस दौरान वो कहता है कि कृपया यहां से चले जाएं। माना जा रहा है कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने इंडिया गेट खाली कराया है। वहीं, दिल्ली में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से शहर के हर व्यस्ततम इलाके की निगरानी कर रही है।

इन जगहों पर बढ़ी सुरक्षा

केवल यही नहीं बल्कि इस दौरान इंडिया गेट के अलावा दिल्ली में ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। जिसमे लाल किला, कुतुब मीनार और अन्य ऐतिहासिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि इन स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, दिल्ली सरकार ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर आने-जाने वाली कई उड़ानें आज रद्द कर दी गई हैं।

Operation Sindoor: अब भारत सरकार ने किया डिजिटल स्ट्राइक, 8000 एक्स अकाउंट को करवाया ब्लॉक, पीछे की वजह जान घूम जाएगा माथा