India News (इंडिया न्यूज), Delhi Weather: राजधानी दिल्ली में इस साल के लास्ट दिन मंगलवार (31 दिसंबर) को मौसम का मिजाज बदला रहा। ठंड के साथ राजधानी दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहा। अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री कम है। मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 2.6 डिग्री ज्यादा है।

कोहरा छाए रहने की संभावना है

दिल्ली में मंगलवार को आर्द्रता का स्तर 81 प्रतिशत से 87 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद जताई है। उसने कहा कि राजधानी के अधिकतर क्षेत्रों में बुधवार (1 जनवरी) को धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने और कुछ स्थानों पर मध्यम कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।

8 किलोमीटर प्रति घंटा से कम हो जाएगी

मौसम विभाग के मुताबित, दिल्ली में बुधवार दोपहर के समय हवा की रफ्तार बढ़कर 14 से 18 किलोमीटर प्रति घंटा हो जाने का अनुमान है और शाम तक यह धीरे-धीरे घटकर 8 किलोमीटर प्रति घंटा से कम हो जाएगी। उसने बताया कि राजधानी दिल्ली में शाम और रात के समय धुंध या हल्का कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। दिल्ली में बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 17 और 8 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

अनुशासन का ABCD भी नहीं जानते Kohli, इरफान पठान ने विराट को लगाई फटकार, कह दीं बड़ी-बड़ी बातें