India News (इंडिया न्यूज),Delhi News: राजधानी दिल्ली में बीजेपी ने आते ही दूषित यमुना को अमृत बनाने का संकल्प उठा लिया है। जिसके चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार यानी 17 अप्रैल, 2025 को दिल्ली में यमुना नदी की सफाई और पुनरुद्धार के लिए एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। वहीँ बताया जा रहा है कि इस बैठक का उद्देश्य यमुना नदी की हालिया स्थिति का आकलन करना और इसकी सफाई के काम के लिए चल रही और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करना था। वहीँ इस बैठक में फैसला लिया गया कि आखिर कितने समय में यमुना को साफ़ कर दिया जाएगा।

  • इतने समय में साफ होगी यमुना
  • BJP ने किया वादा

Kesari Chapter 2 Review: ‘लौट आया खिलाड़ी’, ‘रुला रही है केसरी 2’, अक्षय और आर माधवन की परफॉर्मेंस ने लगाई आग, हिट या फ्लॉप, पढ़ें मूवी रिव्यू

इतने समय में साफ होगी यमुना

आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस कार्य योजना को तीन हिस्सों में बाँटा गया है, अल्पकालिक (3 महीने), मध्यमकालिक (3 महीने से 1.5 साल) और दीर्घकालिक (1.5 से 3 साल)। कहा जा रहा है इस अवधि में नालों का प्रबंधन, ठोस कचरा प्रबंधन, सीवेज प्रबंधन, सेप्टेज और डेयरी कचरा प्रबंधन, औद्योगिक कचरा प्रबंधन, अपशिष्ट जल उपचार संरचना में कमियों की पहचान, निगरानी उपाय, यमुना में जल प्रवाह सुधार, बाढ़ क्षेत्र संरक्षण, ग्रीन रिवर फ्रंट विकास और जन जागरूकता जैसे कार्य किए जाएंगे । वहीँ फिर हर एक काम के लिए स्पष्ट समय सीमा भी निर्धारित की गई है ।

BJP ने किया वादा

यमुना की सफाई भाजपा का एक प्रमुख चुनावी वादा रहा है। फरवरी 2025 में दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने ट्रैश स्कीमर, वीड हार्वेस्टर और ड्रेजर जैसे उपकरणों से सफाई शुरू कर दी है। जल शक्ति मंत्रालय ने ‘यमुना मास्टर प्लान’ तैयार किया है, जिसे मंजूरी के लिए पीएम मोदी के सामने पेश किया जाएगा। योजना के तहत गुजरात के साबरमती रिवर फ्रंट की तर्ज पर यमुना रिवर फ्रंट को विकसित किया जाएगा।

भारतीय कंपनी पर रूस ने किया हमला? हो गया अब तक का सबसे बड़ा खुलासा