India News (इंडिया न्यूज), Puneet Khurana Suicide: दिल्ली के मॉडल टाउन में बिजनेसमैन पुणीत खुराना की आत्महत्या के मामले में उनके परिवार ने पत्नी माणिका और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, उनके परिवार का कहना है कि माणिका और उसके परिवार ने पुणीत को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और आत्महत्या के लिए उकसाया। इस खबर ने लोगों में अलग डर पैदा कर दिया है। अतुल सुभाष आत्मदाह मामले के बाद लोग गहरे सदमे में हैं।

Kanpur News: रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला गैस सिलेंडर! मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

दो साल से चल रहा था आपसी विवाद

जांच-पड़ताल के दौरान ये बात सामने आई है कि पुणीत और माणिका के बीच दो साल से विवाद चल रहा था। इतना ही नहीं, दोनों के बीच तलाक का मामला भी कोर्ट में लंबित था। पुणीत और माणिका का संयुक्त व्यवसाय था, जिसमें एक बेकरी और एक रेस्तरां शामिल थे। इसी तनाव के बीच पुणीत की मां ने कहा, “पुणीत रात को देर से घर आया। मैं उसके कमरे की आवाज सुनने की कोशिश कर रही थी। फिर मैंने रात 3 बजे अपने पति को बुलाया। दरवाजा तोड़ा तो वह पंखे से लटका हुआ था। पहले सब ठीक था, लेकिन बाद में माणिका ने उसे इतना प्रताड़ित किया कि उसने यह कदम उठा लिया। मेरा बच्चा चला गया, अब हमें न्याय चाहिए।” इसके अलावा, पुणीत के पिता ने भी आरोप लगाया, “माणिका और उसके परिवार ने मिलकर यह सब पुनीत के साथ किया है। मेरा बेटा बहुत हिम्मती था।”

पुलिस जुटी है जांच में

जानकारी के मुताबिक, इस बयानबाजी के बीच पुणीत की बहन ने कहा, “हमारे पास एक वीडियो रिकॉर्डिंग है, जिसमें उसने बताया कि माणिका, उसके परिवार और बहन ने उसे कैसे प्रताड़ित किया। वह अपनी बात कहने के लिए पूरी रात वीडियो बनाता रहा।” बता दें, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। परिवार ने मांग की है कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।

आंतो में पड़े किड़े दीमक की तरह अंदर से चा़ट रहे हैं आपको, हो जाएं सावधान वरना चुस जाएंगे शरीर का सारा खुन, गवा बैठेंगे जान!