• पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए खास निर्देश

इंडिया न्यूज, Rajasthan News। राजस्थान के उदयपुर में तीसरे दिन चिंतन शिविर में पार्टी की मजबूती और जनता में उठ चुके कांग्रेस के विश्वास को फिर से जीतने को लेकर काफी जोर दिया गया। आखिरी दिन राहुल गांधी ने कुछ खास बातें बताते हुए पार्टी में एक बार फिर से जान डालने का प्रयास किया है।

कहा-हमें जनता में पैठ बनानी होगी

चिंतन शिविर के तीसरे दिन राहुल गांधी ने सबसे ज्यादा जनता से रिश्ता मजबूत करने और जनता में खोए पार्टी के विश्वास को दोबारा से पाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि हमें जनता में पैठ बनानी होगी।

इससे अनुमान लगाया जा सकता है कि राहुल गांधी को जनता में कांग्रेस के खोए भरोसे का एहसास है। कांग्रेस से जनता के पुराने रिश्ते को भी ताजा करने पर जोर दिया। अक्टूबर में कांग्रेस द्वारा यात्रा निकालने का ऐलान भी जनता से जुड़ने की कवायद का ही हिस्सा है।

निष्क्रिय नेताओं को मैसेज-पसीना बहाइए

वहीं राहुल गांधी ने कहा कि हमें अब और अधिक पसीना बहाने की जरूरत है। राहुल गांधी की इस बात को उन नेताओं के लिए संकेत माना जा रहा है जो एसी में बैठकर पार्टी चला रहे हैं।

पिछले कुछ चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। कई राज्यों में उस हार का मुंह देखना पड़ा। पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश में भी पार्टी का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा। अब छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

कम्यूनिकेशन को बनाएं और अधिक बेहतर

राहुल गांधी ने कम्यूनिकेशन स्किल को बढ़ाने और पहले की अपेक्षा और अधिक बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया। असल में भाजपा के डिजिटल तौर-तरीके के साथ तालमेल करने में कांग्रेस अभी तक पूरी तरह से पीछे है।

यही वजह है कि राहुल गांधी चाहते हैं कि उनके पार्टी नेता नए जमाने की कम्यूनिकेशन स्किल के साथ चलें। साथ ही उन्होंने पार्टी में युवाओं को जोड़ने की भी बात कही। वहीं हमें अच्छे लोगों का चुनाव करना होगा। ये लोग ट्रेंड होने चाहिए।

मैंने भारत माता से एक पैसा नहीं लिया

राहुल गांधी ने पहली बार अपनी इमेज पर बात करते हुआ कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में कोई भ्रष्टाचार नहीं किया। एक रुपया भी किसी से नहीं लिया। मैंने भारत माता से एक पैसा नहीं लिया है। मैं सच बोलने से नहीं डरता हूं। इसे राहुल के इमेज मेकओवर पर जोर देना भी कहा जा रहा है।

ये भी पढ़ें : मारकंडा नदी में डूबने से हरियाणा के दो युवकों की मौत, गर्मी से निजात पाने के लिए उतरे थे नहाने, जानें कैसे हुआ हादसा?

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे !

Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube