India News (इंडिया न्यूज),Rajouri Garden Firing: नई दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में सोमवार दोपहर एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दस दमकल गाड़ियां भेजीं। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। हालांकि, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। बता दें कि, घटना से जुड़े अन्य जानकारी अभी नहीं आई है।
अपडेट जारी है…