India News Delhi(इंडिया न्यूज़),Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony: दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं भाजपा की रेखा गुप्ता आज शपथ लेने के बाद दिल्ली की नई मुख्यमंत्री बन गई हैं। उनके साथ प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, आशीष सूद, पंकज सिंह और रविंदर सिंह इंद्राज ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।
रेखा गुप्ता शपथ लेते ही एक्शन मोड..
दिल्ली की नई CM रेखा गुप्ता शपथ लेते ही एक्शन मोड में आ गई हैं। उन्होंने शाम को पहली कैबिनेट बैठक बुलाई है। इसके बाद वह यमुना किनारे भी जाएंगी। दिल्ली में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 7 मंत्री हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक नई सरकार में प्रवेश वर्मा का डिप्टी सीएम बनना तय माना जा रहा है। दिल्ली की नई कैबिनेट में सभी समुदायों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। रेखा के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, सभी मंत्री, भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, संत और कारोबारी समेत हजारों लोग शामिल हुए।
केजरीवाल की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी..
जानकारी के मुताबिक बता दें कि सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। 50 वर्षीय रेखा गुप्ता ABVP से जुड़ी रही हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से लॉ ग्रेजुएट हैं। अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) के 10 साल के शासन को खत्म करते हुए बीजेपी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में लौटी है।
मुख्यमंत्री तो बन गईं रेखा गुप्ता, लेकिन नहीं मिलेगें दूसरे राज्यों की तरह ये 5 बड़े अधिकार