India News (इंडिया न्यूज)Rekha Gupta Delhi CM: दिल्ली को एक बार फिर महिला मुख्यमंत्री मिलने जा रही है। भाजपा विधायक दल में उनके नाम की घोषणा हो चुकी है। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने उनके नाम पर भरोसा जताया है। सीएम घोषित होने के बाद रेखा गुप्ता ने सबसे पहले पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली के विकास के लिए काम करने की बात कही। पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने बधाई दी।

जाने कौन हैं दिल्ली के नए डिप्टी CM? पिता थे मुख्यमंत्री, तो चाचा रहे चुके हैं मेयर, जाने कैसा रहा है परवेश वर्मा का अब तक का राजनीतिक सफर

रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

मुझ पर भरोसा करने और मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं सभी शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। आपके इस विश्वास और समर्थन ने मुझे नई ऊर्जा और प्रेरणा दी है। मैं संकल्प लेती हूं कि मैं दिल्ली के प्रत्येक नागरिक के कल्याण, सशक्तिकरण और समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ काम करूंगी। दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए मैं पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं।

सर्वसम्मति से नेता चुनी गईं

इससे पहले दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया। गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी हैं। उनका जन्म हरियाणा में हुआ है और वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं। विधायक दल की बैठक में पार्टी के सभी 48 विधायक मौजूद थे।

विधायक दल की बैठक के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने घोषणा की कि रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया है। भाजपा संसदीय बोर्ड ने प्रसाद और राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

दिल्ली की चौथी महिला CM होंगी रेखा गुप्ता, पूर्व मुख्यमंत्रियों के राज में क्या हुए बदलाव, जानें