India News (इंडिया न्यूज)Rekha Gupta Delhi CM: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने दिल्ली में अपने मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। रेखा गुप्ता अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। वह कल दोपहर करीब 12:30 बजे रामलीला मैदान में मंत्रियों के साथ शपथ लेंगी। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। उनसे पहले आतिशी मार्लेना, शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज दिल्ली की महिला सीएम रह चुकी हैं।

सुषमा, शीला दीक्षित और आतिशी के नेतृत्व में दिल्ली में क्या बदलाव, विकास और चुनौतियां देखने को मिलीं? आइए जानते हैं…

PM Modi की अमेरिका में Trump से हुई थी तीखी बहस, राष्ट्रपति ने खुद कर दिया उस बातचीत का खुलासा

शीला दीक्षित के राज में दिल्ली की तक़दीर में हुआ ये बदलाव

शीला दीक्षित के नेतृत्व में दिल्ली में मेट्रो नेटवर्क की शुरुआत हुई बात। मेट्रो प्रोजेक्ट का पहला चरण 2002 में शुरू हुआ और इसके बाद मेट्रो की तैयारी तेजी से शुरू हुई। यह प्रोजेक्ट दिल्लीवासियों के लिए एक गेम चेंजर साबित हुआ, जिसने न केवल ट्रैफिक की समस्या का समाधान किया, बल्कि प्रदूषण में भी कमी ला दी।

अवैध कॉलोनियों का नियमितीकरण

शीला दीक्षित ने दिल्ली की अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। इसके तहत लाखों लोगों को कानूनी संपत्ति का अधिकार मिला और इन कॉलोनियों में पानी, बिजली और सीवेज सिस्टम जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार हुआ।

पानी और सीवर – सड़कों और यातायात व्यवस्था में सुधार

शीला दीक्षित ने दिल्ली में जलापूर्ति और सीवेज की समस्या के समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू कीं। इसके साथ ही शीला दीक्षित ने दिल्ली में यातायात और सड़क परिवहन को सुचारू बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं बनाईं। सड़कों का चौड़ीकरण, नए फ्लाईओवर का निर्माण और सिग्नल-फ्री रूट का काम किया गया, जिससे यातायात की समस्या में काफी राहत मिली।

सुषमा स्वराज के शासन में अपराध में कमी आई

मुख्यमंत्री बनने के बाद सुषमा स्वराज राजधानी में कानून व्यवस्था को लेकर काफी सतर्क रहीं। उनका मानना ​​था कि राजधानी में लड़कियां सुरक्षित होनी चाहिए। उनके प्रयास सफल रहे। उनके कार्यकाल में दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध में कमी आई।

आतिशी के शासन में दिल्ली में ये बदलाव हुए

आपको बता दें, सीएम रहते हुए आतिशी ने 2500 रुपये पेंशन देने की घोषणा की थी। दिल्ली में बुजुर्गों के लिए पेंशन योजना फिर से शुरू की गई।

VIDEO: युवा पावरलिफ्टर पर गिरा 270 किलो का वजन, Mobile में केद हुई ट्रेनिंग के दौरान दर्दनाक मौत