India News (इंडिया न्यूज)Rekha Gupta Delhi CM: भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया है। वह दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के बाद पीएम मोदी, केजरीवाल समेत कई बड़े नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। आइए जानते हैं किसने क्या कहा?
3 लाख करोड़ रुपये का व्यापार, महाकुम्भ ने बड़ा इतिहास रच डाला
अरविंद केजरीवाल ने दी शुभकामनाएं
पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रेखा गुप्ता को बधाई दी है। भाजपा विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया है। वह दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी। दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के बाद पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें बधाई दी है।
सीएम योगी ने क्या लिखा?
आतिशी ने एक महिला के सीएम बनने पर जताई खुशी
दिल्ली की निवर्तमान सीएम आतिशी ने भी रेखा गुप्ता को बधाई दी। उन्होंने पूर्व संध्या पर कहा कि रेखा गुप्ता जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर बधाई। यह खुशी की बात है कि दिल्ली का नेतृत्व एक महिला करेगी।
उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि दिल्ली की जनता से किए गए वादे पूरे होंगे। दिल्ली के विकास के लिए आपको आम आदमी पार्टी का पूरा सहयोग मिलेगा।