India News (इंडिया न्यूज), Delhi News: दिल्लीवालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ये खबर जानने के बाद वो लोग ख़ुशी से झूम उठेंगे जिन्हे पेंशन मिल रही है। दरअसल, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता की सरकार दिल्ली के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात ले आईं हैं। इस खबर को जानने के बाद दिल्ली के बुजुर्गों और दिव्यांगों को बड़ा फायदा होगा। जी हां, दिल्ली सरकार ने बुजुर्गों और दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाने का फैसला लिया है। CM रेखा अब दिल्ली के बुजुर्गों और दिव्यांगों की पेंशन में बढ़ोतरी करने वाली हैं। इसे लेकर नया प्रस्ताव भी जारी किया गया है। आइए जान लेते हैं कितना बढ़कर मिलेगा पैसा?
’32 साल से उनके साथ…’ परेश रावल संग विवाद पर ये क्या बोल गए अक्षय कुमार? कहा- उम्मीद नहीं थी
जानिए कितना होगा फायदा
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली सरकार ने बुजुर्गों और दिव्यांगों की मासिक पेंशन में 500 रुपये की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। समाज कल्याण विभाग ने इस प्रस्ताव का मसौदा तैयार कर लिया है। इसे कैबिनेट के पास भेज दिया गया है। वहां से यह प्रस्ताव वित्त विभाग के पास भेजा गया है। वित्त विभाग की मंजूरी के बाद इसे फिर से कैबिनेट के सामने रखा जाएगा और फिर अंतिम मंजूरी के बाद इसे लागू किया जाएगा।
किस-किसको मिलेगा लाभ
आपकी जानकारी के लिए बता दें, मौजूदा समय में दिल्ली के 4.60 लाख बुजुर्गों और 1.35 लाख दिव्यांगों को हर महीने ₹2000 से ₹2500 तक की पेंशन दी जा रही है। पेंशन की राशि लाभार्थी की उम्र और कैटेगरी के अनुसार तय होती है। वहीँ अब बड़ी खबर ये आ रही है कि, प्रस्तावित बढ़ोतरी के बाद यह राशि बढ़कर ₹2500 से ₹3000 तक पहुंच जाएगी। जिसके मुताबिक सीधा सीधा 500 रुपए का लाभ मिलने वाला है।