India News (इंडिया न्यूज़),Delhi MCD News: दिल्ली नगर निगम (MCD) में आम आदमी पार्टी (AAP) के बहुमत पर संदेह गहरा गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दावा किया है कि आप अब निगम में अपना बहुमत खो चुकी है और महापौर महेश खींची को बहुमत साबित करने के लिए 1 मार्च को विशेष सदन बुलाने की चुनौती दी है।

सरदार राजा इकबाल सिंह AAP पर आरोप

एमसीडी में नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने आरोप लगाया कि बीते दो वर्षों से स्थायी समिति के गठन को लेकर आप की अनिच्छा ने निगम के विकास कार्यों को ठप कर दिया है। उन्होंने कहा कि आप की नीतियों के कारण निगम प्रशासनिक रूप से जकड़ चुका है और दिल्ली की जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।

Nitish Government: बिहार में जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार, बजट सत्र से पहले नीतीश सरकार ले सकती है बड़ा फैसला

महापौर पर असंवैधानिक कार्यवाही का आरोप

भाजपा का आरोप है कि मंगलवार को विपक्ष की गैरमौजूदगी में मात्र तीन मिनट के लिए सदन की कार्यवाही कर महापौर ने असंवैधानिक निर्णय लिया। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आप नेताओं को अब अपनी सरकार के गिरने का डर सताने लगा है, इसलिए झूठी घोषणाएं की जा रही हैं। उन्होंने चुनौती दी कि 1 मार्च को विशेष सदन बुलाकर महापौर बहुमत साबित करें। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आप पार्षदों के लगातार भाजपा में शामिल होने से निगम में आप की स्थिति कमजोर हो गई है। उन्होंने दावा किया कि अब एमसीडी में आप के पास केवल 112 पार्षद ही बचे हैं, जबकि विपक्ष के पास 119 पार्षद और कांग्रेस के 7 पार्षद हैं।

राजनीतिक घमासान और आगामी रणनीति

भाजपा नेताओं का कहना है कि आप सरकार खोखली घोषणाएं कर रही है और जनता को गुमराह करने में लगी है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर ये घोषणाएं इतनी महत्वपूर्ण थीं तो इन्हें 2025 के विधानसभा चुनाव के मेनिफेस्टो में क्यों शामिल नहीं किया गया?

योगी सरकार के सुव्यवस्थित प्रबंधों से महाकुम्भ बना ऐतिहासिक, पूरी दुनिया से शामिल हुए सनातनी