India News (इंडिया न्यूज़),Rekha Gupta Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान शिव की आराधना की। उनके साथ चांदनी चौक के सांसद प्रवीण खंडेलवाल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने इस शुभ अवसर पर देशवासियों को बधाई दी और भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि उनकी कृपा सभी पर बनी रहे।

क्या बोली CM रेखा गुप्ता ?

रेखा गुप्ता ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व शिव और शक्ति के मिलन का प्रतीक है और इस दिन की गई सच्चे मन से पूजा सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करती है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती से देश और राजधानी दिल्ली की प्रगति और समृद्धि की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने जनता से प्रेम, शांति और भाईचारे के साथ इस पर्व को मनाने की अपील की।

CAG Report: ‘BJP मुख्यालय से आए निर्देश…’, दिल्ली विधानसभा में पेश CAG रिपोर्ट को लेकर आतिशी ने ऐसे किया बचाव

शिव मंदिरों में भक्तों की उमड़ी भीड़

महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली के प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। गौरी शंकर मंदिर के अलावा कालकाजी मंदिर, झंडेवालान मंदिर, नीलकंठ मंदिर और चटर्जी शिवालय में भी श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए पहुंचे। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई और भजन-कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन और सरकार ने विशेष प्रबंध किए थे। पुलिस बल को तैनात किया गया और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए।

महाशिवरात्रि का आध्यात्मिक महत्व

महाशिवरात्रि हिंदू धर्म का एक प्रमुख पर्व है, जो भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की स्मृति में मनाया जाता है। इसे फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं, शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं और पूरी रात भजन-कीर्तन कर भगवान शिव की आराधना करते हैं। मान्यता है कि जो भी इस दिन सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। दिल्ली में इस शुभ अवसर पर शिवभक्ति की अद्भुत छटा देखने को मिली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मंदिर दर्शन से लेकर श्रद्धालुओं की आस्था तक, पूरा शहर भोलेनाथ की भक्ति में डूबा नजर आया।

यूपी सरकार को फंसाने के लिए कांग्रेस की नई चाल, सीएम योगी पर लगाए हैरान कर देने वाले आरोप