India News (इंडिया न्यूज), Delhi Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने महिलाओं के लिए एक बड़ी घोषणा की है। बता दें, पार्टी ने वादा किया है कि सत्ता में आने पर हर महिला के खाते में प्रति माह 2100 रूपए की “महिला सम्मान राशि” दी जाएगी। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लाई गई है।

इस धाकड़ विदेशी खिलाड़ी ने हाथ फैलाकर मांगी BCCI से नौकरी, सोशल मीडिया पर बन गया मजाक

एक परिवार में कई महिलाओं को मिलेगा लाभ

जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी ने कहा है कि एक घर में अगर पांच महिलाएं हैं, तो उस घर को महीने में 10,500 रूपए मिलेंगे। इस घोषणा के बाद से महिलाओं और परिवारों में उम्मीद की लहर दौड़ गई है। लोगों का कहना है कि उन्हें अरविंद केजरीवाल की योजनाओं पर भरोसा है। इस मामले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिल्ली के शहादरा, घोंडा और करावल नगर विधानसभा क्षेत्रों में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “जो जूता बांटें, उसे जूते लेकर दौड़ाओ।” उनका इशारा भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा की तरफ था।

जानिए क्या कुछ कहा संजय सिंह ने…

बता दें, संजय सिंह ने दिल्ली की जनता से अपील की कि अरविंद केजरीवाल को विजयी बनाएं ताकि महिला सम्मान राशि जैसी योजनाओं का लाभ हर परिवार को मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल सरकार बच्चों के जन्म से लेकर उनकी उच्च शिक्षा तक का पूरा खर्च उठाती है। दूसरी तरफ, संजय सिंह ने बताया कि केजरीवाल सरकार ने महिलाओं के लिए बस यात्रा मुफ्त की है। अब “महिला सम्मान राशि” योजना उनके जीवन को और बेहतर बनाएगी। इसके साथ-साथ, संजय सिंह ने यह भी कहा कि जनता को इस बार भाजपा के उम्मीदवारों की जमानत जब्त करानी चाहिए और अरविंद केजरीवाल को भारी बहुमत से विजयी बनाना चाहिए।

अपने भोजन के लिए इंसानी शव के शरीर का यही हिस्सा क्यों चुनते है अघोरी? जब खाते है तो होता है ऐसा मंजर कि…?