India News (इंडिया न्यूज),Delhi Weather Today: राजधानी में भी अब बारिश और आंधी-तूफ़ान का सिलसिला रुक गया है। दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिनों बारिश होने की वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही थी, लेकिन अब मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में अब बारिश का सिलसिला थम जाएगा और कड़ाके की धूप लोगों का बुरा हाल लकर देगी। लेकिन अब गर्मी ने फिर से लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। दिल्ली के अलावा एनसीआर में भी गर्मी का कहर देखे को मिलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि 15 अप्रैल 2025 को राजधानी में तेज धूप देखने को मिलेगी। तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।
- जानिए कैसा रहेगा मौसम
- पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम
जानिए कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में दोपहर के समय तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। इतना ही नहीं रात के समय न्यूनतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने की संभावना जताई जा रही है। वहीँ रात में भी तेज हवा चलने की संभावना है, जिसके बाद गर्मी बढ़ जाएगी। इतना ही नहीं अगले दो दिनों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली वालों को गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है।
पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम
पहाड़ों पर इन दिनों मौसम खराब रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में मौसम खराब रहने वाला है। इस दौरान ओलावृष्टि, भूस्खलन, सड़कों पर रुकावटें और चट्टानी ढलानों से पत्थर गिरने जैसी घटनाएं होने की संभावना है। पहाड़ों में ट्रैकिंग के लिए आने वाले पर्यटकों और लोगों को खास तौर पर सावधान रहने की जरूरत होगी।