India News (इंडिया न्यूज),Delhi Weather News Today: राजधानी दिल्ली में गुरुवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के मुताबिक औसत अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। राजधानी के रिज इलाके में पारा 40.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सफदरजंग समेत कुछ अन्य स्थानों पर भी अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

  • जानिए इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
  • बादल छाने की संभानवा

UP Weather Update: प्रदेश में भीषण गर्मी से राहत नहीं, उत्तर प्रदेश के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानिए कब बरसेंगे बादल

जानिए इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि, राहत की बात यह है कि फिलहाल उमस या लू नहीं चल रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, लू वह स्थिति है जब मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस या सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक हो। अगर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को छूता है और सामान्य सीमा से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक होता है तो लू की चेतावनी जारी की जाएगी। 7 अप्रैल तक लू की कोई संभावना नहीं है।

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 04 अप्रैल की ग्रह दशा, जानें आज का राशिफल!

बादल छाने की संभानवा

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को हल्के बादल छा सकते हैं। इस दौरान 16 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी। शनिवार को 41 की रफ्तार से हवा चलेगी और बादल छा सकते हैं। रविवार को आंशिक बादल छा सकते हैं। सोमवार से तापमान में बढ़ोतरी होगी और इसके 40 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। मंगलवार से गुरुवार तक तेज धूप रहेगी। इस दौरान तापमान 41-42 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है।

दवा को रख देंगे साइड इस 1 काम को स्टार्ट करते ही नसों से निकाल उठेगा सारा गंदा कोलेस्ट्रॉल, सस्ता भी साथ ही टिकाऊ भी!