India News (इंडिया न्यूज), South Delhi: दक्षिणी दिल्ली से एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मदनगीर की एक 18 वर्षीय महिला के साथ राष्ट्रीय राजधानी के मालवीय नगर इलाके में दो लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद पुलिस द्वारा छापेमारी कर आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया है।
29 जनवरी का मामला
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक 29 जनवरी (सोमवार) को दोपहर करीब 1 बजे आरोपी ने उसे मदनगीर के एक इलाके में बुलाया। जिसके बाद दोनो आरोपी दोपहिया वाहन पर उसका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही वह पहुंची, उन्होंने उसे बैठने के लिए कहा, जिससे उसने इनकार कर दिया। उसने दावा किया कि आरोपी ने उसे धमकाया और जबरन उसे मालवीय नगर ले गया। जहां उसने कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिलाकर खाना खाया। इस दौरान पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया। महिला ने बताया कि इनकी दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी।
मेरठ से आरोपी गिरफ्तार
मामले के सामने आते हीं पुलिस ने जांच शुरू की और एक टीम मेरठ भेजी गई। गुरुवार रात टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अंकित चौहान ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों आरोपियों की उम्र 19 और 21 साल है।उन्होंने यह भी कहा कि महिला ने 29 जनवरी को पुलिस को घटना की जानकारी दी थी और मामले की आगे की जांच चल रही है।
Also Read:
- Rahul Gandhi: हिमंत बिस्वा सरमा और मिलिंद देवड़ा पर बरसे राहुल गांधी, पार्टी छोड़ने पर दिया बड़ा बयान
- Delhi School Bomb Threat: दिल्ली पब्लिक स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, FIR दर्ज
- Champai Soren Oath Ceremony: झारखंड में बना चंपई सोरेन की सरकार, दो मंत्रियों ने भी ली शपथ