India News (इंडिया न्यूज), Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली में सोमवार यानी कल का मौसम ठंडा रहा और बारिश की संभावना बनी रही, ऐसा इसलिए क्यूंकि रविवार रात से ही सुबह तक आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहा, जिसकी वजह से गर्मी का अहसास नहीं हुआ । हालांकि बादलों के बीच सूरज निकला, लेकिन गर्मी तुलनात्मक रूप से कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन तक आंधी-बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन सप्ताह के अंत में ऐसा मौसम फिर लौट सकता है।

UP Weather Today: आज UP का मौसम रहेगा Cool-Cool, झांकेदार हवाओं के साथ बारिश की संभावना, जानिए अपने जिले का हाल

कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी मंगलवार को राजधानी में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और आंधी-तूफान की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 29 मई तक मौसम ऐसा ही रह सकता है, जबकि 30 और 31 मई को फिर से आंधी-तूफान और बारिश लौटने की संभावना है। इस स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है।

जानिए अगले 3 दिन का हाल

वहीँ मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि, मंगलवार को दिल्ली एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। वहीँ कुछ स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। अधिकतम तापमान 37 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। 28 और 29 मई को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 37 से 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रह सकता है।

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सरकारी स्कूल बड़ौली में कला प्रदर्शनी में की शिरकत, कहा – बच्चों की ‘कल्पना शक्ति और हुनर’ को देखकर दिल गर्व से भर आया