India News(इंडिया न्यूज़),Top Powerful Delhi Women: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उन महिलाओं को याद करना जरूरी है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में ऐसी छाप छोड़ी कि उनकी ताकत और नेतृत्व क्षमता को पूरी दुनिया ने सराहा। भारत की राजधानी दिल्ली भी ऐसी कई महिलाओं की कर्मभूमि रही है, जिन्होंने राजनीति, अर्थव्यवस्था और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मजबूती साबित की। इन महिलाओं ने अपनी सूझबूझ और नेतृत्व क्षमता से बड़े-बड़े नेताओं को भी पीछे छोड़ दिया।

इंदिरा गांधी

इंदिरा गांधी को भारत की सबसे शक्तिशाली महिला नेता माना जाता है। वह 1959 और 1960 में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीं और 1966 से 1977 तक देश की प्रधानमंत्री रहीं। 1980 में फिर सत्ता में वापसी कर उन्होंने 1984 तक देश की बागडोर संभाली। अपने दृढ़ निश्चय और साहसी फैसलों के चलते उन्हें ‘आयरन लेडी’ कहा गया। उनके शासनकाल में भारत ने कई ऐतिहासिक फैसले देखे, जिनमें 1971 का बांग्लादेश युद्ध और बैंकों का राष्ट्रीयकरण प्रमुख हैं।

MP Historical Fort: 305 साल पुरानी अनोखी परंपरा! रायसेन किले से तोप की गूंज पर खुलता रोजा

नीता अंबानी

नीता अंबानी भी ताकत और नेतृत्व का एक बेहतरीन उदाहरण हैं। उन्होंने अपने सामाजिक कार्यों से दुनिया में पहचान बनाई है। मुकेश अंबानी के साथ मिलकर उन्होंने कई चैरिटी प्रोजेक्ट्स में योगदान दिया है। उनकी शादी 1985 में हुई और तब से वे न सिर्फ एक मजबूत जीवनसाथी बनीं, बल्कि रिलायंस ग्रुप को भी अपने नेतृत्व से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

निर्मला सीतारमण

निर्मला सीतारमण आज देश की अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत हैं। 2017 से 2019 तक रक्षा मंत्री रहने के बाद, 2019 में उन्हें वित्त मंत्री का पदभार सौंपा गया। वे इंदिरा गांधी के बाद देश की दूसरी महिला रक्षा मंत्री और पहली पूर्णकालिक महिला रक्षा मंत्री बनीं। भारतीय जनता पार्टी में उन्होंने प्रवक्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई और अपने बेबाक तर्कों से हमेशा चर्चा में रहीं।

International Women’s Day 2025: बिहार के इस इलाके में कभी बाघ, कभी तेंदुए-मगरमच्छ से सामना करती हैं महिलाएं; सुरक्षा में तैनात