India News (इंडिया न्यूज), Delhi News: कल रात दिल्ली में ऐसी आंधी आई कि चारों तरफ अँधेरा छा गया और कहीं कहीं तो तबाही जैसा माहौल बन गया। दरअसल राजधानी दिल्ली में शुक्रवार शाम को आई तेज आंधी और बारिश की वजह से कई जगहों पर दीवारें गिर गईं। जिसकी वजह से एक बुजुर्ग की मौत हो गई और दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। इसके अलावा आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ भी सड़कों पर गिर गए। इसके कारण काफी देर तक यातायात बाधित रहा। पेड़ों को सड़क से हटाने और यातायात को सुचारू करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
- इलाके में मचा हड़कंप
- चल रहा इलाज
इलाके में मचा हड़कंप
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार शाम पूर्वी दिल्ली के चंदर विहार इलाके में तेज आंधी की वजह से एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिर गई। जिसके चलते इमारत की छठी मंजिल पर बन रही दीवार अचानक गिरने से एक बुजुर्ग समेत दो लोग मलबे में दब गए। इनमें से मंडावली के चंदर विहार निवासी 67 वर्षीय चंद्रपाल की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति 38 वर्षीय राजवीर घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
चल रहा इलाज
बताया जा रहा है कि, राजबीर जीटीबी अस्पताल में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं। मृतक बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए एलबीएस स्थित शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है। घायल का इलाज मैक्स अस्पताल में चल रहा है। एमसीडी और डीडीएमए को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है। इसके अलावा स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भारतीय सेना ने आतंकियों की बड़ी घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक जवान शहीद