India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Unique Wedding: गाजियाबाद के रईसपुर गांव के पर्यावरण कार्यकर्ता सुरविंदर किसान की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। उनकी शादी का निमंत्रण पत्र और उसमें लिखे गए 10 वचन लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। इस शादी में पारंपरिक शादियों से हटकर कई अनोखी बातें हैं, जो समाज में बदलाव और सादगी का संदेश देती हैं।
शादी में दहेज के रूप में 11 हजार पौधे
सुरविंदर ने अपनी शादी को सादगी से करने का निर्णय लिया है। इस अनोखी शादी में लड़की के परिवार से बिना दहेज के शादी हो रही है, लेकिन दहेज के रूप में 11 हजार पौधे लिए जा रहे हैं। यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक कदम है। साथ ही, दुल्हन की विदाई बैलगाड़ी से होगी, जो इस शादी को और भी खास बनाता है। सुरविंदर ने अपनी शादी के निमंत्रण पत्र में 10 अनोखे वचन भी दिए हैं, जो समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। इनमें प्रमुख वचन हैं:
- गौ माता की सेवा के लिए भंडारा आयोजित करना।
- स्लम स्कूल का उद्घाटन।
- रक्तदान शिविर का आयोजन।
- गांव गोद योजना को लागू करना।
- ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए 51 ई-लाइब्रेरी खोलना।
- सिलाई स्कूल की शुरुआत करना।
- नशा छोड़ो जागृति अभियान चलाना आदि।
दिल्ली में जापानी फूड के लिए 5 बेस्ट जगहें
सामाजिक बदलाव की दिशा में एक कदम
सुरविंदर ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना है। उनका मानना है कि यह कदम न केवल समाज को सशक्त बनाएगा, बल्कि युवा पीढ़ी को भी प्रेरित करेगा। यह सादगी से शादी करने और फिजूल खर्च को रोकने का एक उदाहरण है, जो वर्तमान समय में बहुत जरूरी है। इस अनोखी शादी ने न केवल गाजियाबाद बल्कि पूरे देश में सादगी, पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा का संदेश दिया है।
दादा की आखिरी इच्छा दूल्हे ने कर डाली पूरी..दुल्हन को दी ऐसी गिफ्ट, लोग हैरान