India News (इंडिया न्यूज) virendra sachdeva: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि धीरे-धीरे यह साफ होता जा रहा है कि दिल्ली से नकारे जाने के बाद केजरीवाल को अब पंजाब की राजनीति से भी बाहर होने का डर सता रहा है, इसलिए अब वह पंजाब में डेरा डालने की तैयारी कर रहे हैं।
सचदेवा ने कहा है कि दिल्ली में दर्जनों घोटालों से घिरे केजरीवाल 5 फरवरी 2025 को विधानसभा चुनाव के आखिरी क्षण तक अपनी ईमानदारी का ढोल पीटते रहे, लेकिन दिल्ली की जनता ने उन्हें नकार दिया। अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 10 सालों में जनता केजरीवाल के भ्रष्टाचार को अच्छी तरह समझ चुकी है। जनता ने भाजपा पर भरोसा कर चुनाव में केजरीवाल की विदाई सुनिश्चित की। ‘नशे और भ्रष्टाचार की बात करने वालों पर जनता हंस रही है’ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि अफसोस की बात है कि दिल्ली में ईमानदारी का ढोल फूटने के बाद अब अरविंद केजरीवाल पंजाब में भी वही कहानी दोहराने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जब केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मीडिया से नशे और भ्रष्टाचार के बारे में बात कर रहे थे, तो उन्हें भी पता था कि उनकी बात सुनने वाले लोग भी उन पर हंस रहे हैं।
प्रेमी के साथ कमरे में हमबिस्तर थी पत्नी, अचानक आ गया पति, फिर जो हुआ…इलाके में मचा हड़कंप
‘केजरीवाल के किए वादों को लोग याद कर रहे हैं’ virendra sachdeva
सचदेवा ने कहा है कि जब केजरीवाल पंजाब की जनता से नशे और भ्रष्टाचार को खत्म करने का वादा कर रहे थे, उस समय पंजाब की जनता को केजरीवाल और भगवंत मान के 2021 के भाषण याद आ रहे थे, जब दोनों ने सत्ता में आने के 6 महीने के अंदर पंजाब की जनता से नशा मुक्त राज्य बनाने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि 3 साल बीत जाने के बाद भी पंजाब में न तो भ्रष्टाचार कम हुआ है और न ही नशे की समस्या का कोई समाधान निकला है। भाजपा नेता ने कहा कि एक बार फिर दोनों लोग पंजाब की जनता से समय मांग रहे हैं।
‘जैसे उन्होंने केजरीवाल को हराया, वैसे ही जनता मान को भी हराएगी’
उन्होंने कहा कि केजरीवाल द्वारा फिर से पंजाब को जल्द ही भ्रष्टाचार मुक्त करने का वादा करने पर पंजाब और दिल्ली की जनता ही नहीं बल्कि पूरा देश हैरान है, क्योंकि पिछले 3 साल से केजरीवाल देश भर में घूम-घूम कर दिल्ली और पंजाब में ईमानदार सरकार चलाने का दावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को यह अच्छी तरह समझ लेना चाहिए कि जो सजा जनता ने उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव में हराकर दी है, वही सजा 2027 में भगवंत मान को पंजाब की जनता देगी और उन्हें हराकर पूरे देश को ‘आप’ की तबाही से मुक्ति दिलाएगी।