India News (इंडिया न्यूज)Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए मतदान खत्म हो चुका है। इस बार 57.85% लोगों ने वोट डाला है। सबसे ज्यादा वोटिंग प्रतिशत उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 63.83% और सबसे कम दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में 53.77% रहा। यह भाजपा सांसद मनोज तिवारी का संसदीय क्षेत्र है। यह पिछले 12 सालों में सबसे कम वोटिंग प्रतिशत है।
27 साल बाद दिल्ली में खिलेगा कमल? Exit polls में AAP को लगा झटका
जिला का नाम वोटिंग प्रतिशत
- सेंट्रल दिल्ली – 55.81 %
- ईस्ट दिल्ली – 60.11 %
- नई दिल्ली – 54.37 %
- नार्थ दिल्ली – 57.24 %
- नार्थ -ईस्ट दिल्ली – 63.83 %
- नार्थ- वेस्ट दिल्ली – 58.05 %
- शाहदरा – 61.35 %
- साऊथ दिल्ली – 55.72 %
- साऊथ -ईस्ट दिल्ली – 53.77 %
- साऊथ- वेस्ट दिल्ली – 58.86 %
- वेस्ट दिल्ली – 57.42 %
- कुल 57. 85
पिछले 3 चुनावों के मुकाबले कम वोटिंग
जो आंकड़े सामने आए हैं, उन पर गौर करें तो इस बार दिल्ली विधानसभा के पिछले 3 चुनावों के मुकाबले वोटिंग कम हुई है। साल 2013 में 65.63% वोटिंग हुई थी। 2015 में 67.12% वोटिंग हुई और 2020 में 62.59% वोटिंग हुई। तीनों बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी। इस बार 57.85% वोटिंग हुई है। हालांकि, यह आंकड़ा अंतिम नहीं है। गुरुवार सुबह तक यह अंतिम हो जाएगा।
एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार
अधिकांश एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। 11 एग्जिट पोल सामने आए हैं। 9 में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है। 2 में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने की उम्मीद है।
एग्जिट पोल के पोल में बीजेपी को 39, आप को 30 और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है।