India News (इंडिया न्यूज), Delhi Mock Drill: यूपी से लेकर दिल्ली तक कल एक अलग ही माहौल देखने को मिलेगा, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही देशभर में आक्रोश का माहौल है वहीं इस बीच पाक और भारत के बीच तनाव की स्थति बनी हुई है। वहीँ अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को 7 मई को मॉक ड्रिल करने के निर्देश दिए हैं। जिनमे राजधानी दिल्ली भी शामिल है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि नागरिकों को आपातकालीन स्थितियों के लिए तैयार किया जा सके। राजधानी दिल्ली में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बीच गृह मंत्रालय के आदेश पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बयान भी सामने आया है। दिल्ली के कनॉट प्लेस में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और अर्धसैनिक बलों की भारी तैनाती की गई है।
CM रेखा ने दिखाया सहयोग
वहीँ मोक ड्रिल का समर्थन करते हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली के लोगों को 24 घंटे बिजली देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह नई तकनीक वाला सबस्टेशन है। यह दिल्ली के पर्यावरण के लिए उपयुक्त है। गृह मंत्रालय द्वारा देशभर में मॉक ड्रिल करने के आदेश पर उन्होंने कहा कि दिल्ली इसके लिए पूरी तरह तैयार है। दिल्ली की जनता और सरकार देश के साथ है और हम केंद्र सरकार के हर निर्देश का पालन कर रहे हैं।
दिल्ली में भी होगी मोक ड्रिल
आपकी जानकारी के लिए बता दें, गृह मंत्रालय द्वारा कई राज्यों को 7 मई को प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल करने के आदेश पर दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने कहा कि 1971 के बाद पहली बार ऐसी घोषणा की गई है। हम इसके लिए तैयार हैं। दिल्ली की जनता पूरे दिल से पीएम नरेंद्र मोदी और उनके आह्वान के साथ है। जिसके चलते CP से लेकर दिल्ली छावनी तक सारी तैयारी की जा चुकी है।