India News (इंडिया न्यूज),Delhli Weather Today: गर्म लू और तपिश ने राजधानी के लोगों को काफी सताया हुआ था लेकिन अब राजधानी का मौसम अचानक से करवट लेने वाला है। इस बात का दवा खुद मौसम विभाग ने किया है। दरअसल, राजधानी दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। जिसके चलते सफदरजंग, पालम, लोधी रोड, रिज, आया नगर में 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के इन इलाकों में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल किया हुआ है। वहीँ अब मौसम विभाग ने 23 अप्रैल तक लू चलने की संभावना से इनकार कर दिया है। वहीँ मौसम विभाग ने 19 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। बताया जा रहा है कि, इस दिन 20 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। वहीँ बिजली चमकने के साथ आंधी-तूफान आने की भी संभावना जताई जा रही है।
- जानिए कैसा रहेगा मौसम
- इस हफ्ते के मौसम का हाल
जानिए कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने शुक्रवार को तेज हवाएं चलने और आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान 20-30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 39 डिग्री सेल्सियस और 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। विभाग ने बताया कि 19 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और गरज के साथ बूंदाबांदी होगी। इसके साथ ही धूल भरी आंधी चल सकती है जिसकी गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी।
इस हफ्ते के मौसम का हाल
मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार और शनिवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। इतना ही नहीं इस दौरान तेज और ठंडी हवाएं भी चलेंगी। शनिवार को राज्य में बूंदाबांदी की भी संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार को आसमान साफ रहेगा, जिससे गर्मी का अहसास होगा। सोमवार से गुरुवार तक तेज धूप खिली रहेगी। जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी और इसके 45 डिग्री से ऊपर पहुंचने की संभावना है।
हत्या और प्रेम का खतरनाक मेल, जेल में बंद हत्यारिन की बनी नई सहेली, ऐसे मिलते हैं दोनों के ’36 गुण’!