India News (इंडिया न्यूज),Delhi Weather News Today: दिल्ली में बढ़ती गर्मी के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीँ लगातार तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं तेज हवाओं से कहीं न कहीं लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिल सकती है। दिल्ली की हवा एक बार फिर खराब होने की संभावना है।
- गर्मी से मिलेगी राहत
- जानिए आज का तापमान
गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में बढ़ती गर्मी और बढ़ते तापमान से निकट भविष्य में राहत मिलती नहीं दिख रही है। गुरुवार से तीन दिन तक तेज हवाएं चलने की संभावना है, लेकिन हवाएं तापमान में गिरावट नहीं ला पाएंगी। मौसम विभाग के अनुसार छह दिन में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। बुधवार को पूरे दिन आसमान साफ रहने और तेज धूप खिलने के साथ ही राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री कम 14.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक 36.4 डिग्री दर्ज किया गया।
जानिए आज का तापमान
कई बार हवा की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 17 डिग्री रहने की संभावना है। शुक्रवार और शनिवार को भी तेज हवाएं चलती रहेंगी लेकिन तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। मंगलवार तक अधिकतम तापमान 42 डिग्री जबकि न्यूनतम 23 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
‘जो गोलियां छाती पर …’ इमरान मसूद ने हिला डाली संसद, वक्फ बिल पर मोदी सरकार को उधेड़ दिया