India News (इंडिया न्यूज),Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली में लोगों को अब गर्म लू से राहत मिलने वाली है, ऐसा इसलिए क्यूंकि अगले सात दिनों तक मौसम राहत भरा रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी होगी लेकिन लू नहीं चलेगी। मौसम विभाग का कहना है कि, 16 अप्रैल से 21 अप्रैल तक दिल्ली में लू चलने की संभावना नहीं है। साथ ही रात के तापमान में भी कोई असामान्य बढ़ोतरी नहीं देखने को मिलेगी।

  • IMD ने लिया बड़ा फैसला
  • हवाओं का दौर रहेगा जारी

UP Weather Today: UP में फिर शुरू होगा बारिश का सिलसिला, लोगों को फिर मिलेगी तपिश से राहत, जानिए किस दिन से मौसम लेगा करवट?

IMD ने लिया बड़ा फैसला

मौसम विभाग के मुताबिक राजिस्थान में रात का तापमान भी सामान्य रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीँ मौसम विभाग ने पहले 16 से 18 अप्रैल के बीच लू चलने का अनुमान जताया था। लेकिन अब इस पूर्वानुमान को वापस ले लिया गया है। आईएमडी के मुताबिक 15 से 20 अप्रैल के दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 37 से 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रहेगा, लेकिन लू नहीं चलेगी।

हवाओं का दौर रहेगा जारी

मौसम विभाग के मुताबिक 15-20 अप्रैल के दौरान अलग-अलग दिशाओं से हवाएं चलेंगी। इनकी गति 10 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रहेगी। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.8 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

CM रेखा गुप्ता ने किया बड़ा ऐलान, दिल्ली के श्रमिकों के बढ़ गई सैलरी, जानें अब कितने पैसे मिलेंगे?