India News (इंडिया न्यूज),Delhi Weather Today: आज, देशभर में मुसलमान बकरीद का त्योहार मना रहे हैं। वहीं। एक तरफ मस्जिदों में सुबह की नमाज अदा हो रही है। वहीं सभी मुसलमान खुशी से ये त्योहार मनाते हुए एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दे रहे हैं। लेकिन अब फिक्र सता रही है कि आज यानी बकरीद के दिन मौसम कैसा रहेगा।
राजधानी का कैसा रहेगा हाल
मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी शनिवार को राजधानी में कहीं चिलचिलाती धूप निकलेगी तो कहीं हल्की ठंडी हवा चलने की उम्मीद है। वहीं मौसम का मिजाज बदल गया है। आइए जानते हैं कि राजधानी दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है।
चिलचिलाती धूप करेगी परेशान
मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी दिल्ली में गर्मी आज भी सितम ढा सकती है। वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री और अधिकतम 43 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है। वहीं दिनभर पारा 40 के आसपास बना रहेगा। हवा की रफ्तार लगभग 4.7 km/h रहेगी। आने वाले दिनों में तापमान 46 डिग्री तक जा सकता है, जो लू की स्थिति को और बढ़ा देगा।