India News (इंडिया न्यूज), Delhi News: इतंजार खत्म हो गया दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान कर दिया गया है। अब दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता होंगी।

कौन हैं रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह वर्तमान में दिल्ली भाजपा की महासचिव हैं और भाजपा की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। 50 वर्षीय रेखा का जन्म 1974 में हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव में हुआ था। उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी थे। रेखा का परिवार 1976 में दिल्ली आ गया था। तब वह महज दो साल की थीं। इसके बाद रेखा की प्राथमिक से लेकर उच्च शिक्षा दिल्ली में ही हुई।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ..

रेखा गुप्ता बचपन में पढ़ाई के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ गईं। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई के दौरान वह दौलत राम कॉलेज में सचिव का चुनाव जीतने में सफल रहीं। 1995-96 में उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव लड़ा और अध्यक्ष बनीं। इसके बाद रेखा ने एलएलबी की पढ़ाई पूरी की।पढ़ाई पूरी करने के बाद रेखा गुप्ता 2003-04 में भाजपा युवा मोर्चा की दिल्ली इकाई में शामिल हुईं और यहां सचिव के पद पर रहीं। इसके बाद 2004 से 2006 तक उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय सचिव के तौर पर काम किया।