India News (इंडिया न्यूज),Delhi Weather Today: दिल्ली वालों को अब उमसभरी गर्मी से राहत मिलने वाली है, राजधानी दिल्ली में गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहे। वहीँ इस दौरान लोगों को उमस ने परेशान किया। हालांकि, शाम को हल्की बारिश और तेज हवाओं से मौसम सुहाना रहा। वहीँ फिर शाम साढ़े चार से साढ़े पांच बजे के बीच तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश भी हुई। वहीँ मौसम विभाग ने शुक्रवार यानी आज भी दिल्ली में ठंडी हवाएं और धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई है।
ऑरेंज अलर्ट किया गया जारी
आपकी जानकारी के लिए बता दें, मौसम विभाग ने शुक्रवार को मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि, शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीँ 50 से 60 किलोमीटर और बाद में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। आपको बता दें कि ‘ऑरेंज अलर्ट’ यह संकेत देता है कि मौसम खराब हो सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहना चाहिए।
कैसा रहा तापमान
राजधानी में गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, दिल्ली में लगातार तीसरे दिन शुष्क मौसम रहा, हालांकि तापमान और आर्द्रता में बढ़ोतरी हुई। पूर्वी हवाओं और चक्रवाती परिसंचरण के कारण गुरुवार शाम को हल्की बारिश और हवाएं चलीं।