India News (इंडिया न्यूज),Delhi Weather Today: राजधानी दिल्ली में कई दिनों से बादल का आना जाना लगा हुआ था, जिसके कारण लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही थी। लेकिन अब दिल्ली में भी मौसम ने करवट ले ली है। दरअसल, मौसम विभाग का कहना है कि, राजधानी दिल्ली में अब तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीँ मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कभी-कभी मध्यम गति की हवाएं चलने का अनुमान भी जताया है। इस दौरान हवा की गति 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। दूसरे दिन यानी मंगलवार को दिल्ली में आसमान साफ ​​रहने और 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

  • जानिए कैसा रहेगा तापमान
  • जानिए इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

UP Weather Today: यूपी वालों हो जाओ सावधान, पड़ने वाली है ऐसी गर्मी किसी काम नहीं आएंगे AC और Cooler, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

जानिए कैसा रहेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, 23 अप्रैल को आसमान साफ ​​रहने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही दिन में 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। वहीँ फिर तापमान में बढ़ोतरी भी देखने को मिलेगी। 22 और 23 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है।

जानिए इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

इसके बाद अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। मौसम विभाग ने 24, 25 और 26 अप्रैल को दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है। हालांकि, 24 अप्रैल से न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। दिल्ली में 24 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 23-25 ​​डिग्री, 25 अप्रैल को 24 से 26 डिग्री, जबकि 26 अप्रैल को 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बंद कमरे के अंदर हुई दोनों में बातचीत, तस्वीरे आई सामने