India News (इंडिया न्यूज),Yamuna River Floating Foam Video: सोशल मीडिया पर शुक्रवार यानि आज यमुना नदी के झागदार पानी के वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह दृश्य कोई नया नहीं है, बल्कि हर साल छठ पूजा के आसपास सामने आता रहता है। इस बार भी यमुना का यह झाग प्रशासन की नाकामी को उजागर करता है।
यमुना के पानी में सफेद झाग
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यमुना के पानी में सफेद झाग उठ रहा है, जो जल प्रदूषण की गंभीरता को दर्शाता है। हर साल छठ पूजा से पहले यह समस्या उभरती है, जिससे दिल्ली के निवासियों में आक्रोश फैलता है। लोग इस स्थिति पर सवाल उठा रहे हैं कि वायु प्रदूषण और यमुना की गंदगी से उन्हें कब राहत मिलेगी। दिल्ली की यमुना में जल प्रदूषण का यह हाल, प्रशासन की गंभीरता पर सवाल उठाता है। छठ पूजा के अवसर पर जब श्रद्धालु नदी में स्नान करते हैं तो ऐसी स्थिति निश्चित रूप से चिंताजनक है। प्रशासन को इस समस्या का ठोस समाधान खोजना होगा, ताकि लोग सुरक्षित और स्वच्छ जल का उपयोग कर सकें।
यमुना की गंभीर स्थिति ने बढ़ाई लोगों की चिंता
यमुना की इस गंभीर स्थिति ने एक बार फिर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिरकार कब तक उन्हें इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। सोशल मीडिया पर लोग यमुना के झाग वाले पानी के वीडियो साझा करते हुए अपने गुस्से और निराशा को व्यक्त कर रहे हैं।
Liquor in Bihar: कई गांवों में जहरीली शराब मचा रही मौत का तांडव! 25 से अधिक हुए PMCH में भर्ती