India News(इंडिया न्यूज),Yamuna River Pollution: दिल्ली के कालिंदी कुंज में यमुना नदी एक बार फिर जहरीले झाग से घिर गई है। सफेद झाग की मोटी परतें पानी की सतह पर तैरती नजर आ रही हैं, जिससे प्रदूषण का स्तर अब भी बेहद खतरनाक बना हुआ है। यह संकट ऐसे समय में सामने आया है जब दिवाली के बाद राजधानी में छठ पर्व की तैयारियों का जोर है। यमुना के प्रदूषित होने की स्थिति से दिल्लीवासियों की सांसों पर पहले से कायम संकट और भी बढ़ गया है।
आप नेता सत्येंद्र जैन ने लगाया आरोप
बीते सप्ताह कालिंदी कुंज में यमुना में जहरीला झाग दिखाई देने के बाद आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच राजनीतिक घमासान शुरू हो गया। आप नेता सत्येंद्र जैन ने दावा किया कि यमुना में औद्योगिक कचरा दिल्ली से नहीं आता, क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में जल प्रदूषणकारी उद्योग नहीं हैं। आप नेता सत्येंद्र जैन ने आरोप लगाया कि यह कचरा हरियाणा और उत्तर प्रदेश से बहकर यमुना में पहुंचता है। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम की ओर से बादशाहपुर नाले से होता हुआ यह कचरा नजफगढ़ नाले में मिलता है, जबकि सोनीपत की औद्योगिक इकाइयों का कचरा नरेला की तरफ से नदी में बहता है। शाहदरा नाले में मिलने वाला कचरा भी उत्तर प्रदेश से आता है।
MP Rewa News: रीवा में दिवाली पूजा के बाद प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, इलाके में दहशत
भाजपा पर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने साधा निशाना
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ दिखावे पर ध्यान देती है और प्रदूषण के समाधान में गंभीर नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि प्रदूषण से निपटने के लिए सभी पार्टियों को मिलकर प्रयास करने चाहिए। दूसरी ओर, भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली सरकार की नीतियों ने शहर को गैस चैंबर बना दिया है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा से पहले यमुना में रासायनिक डिफोमर छिड़का जा रहा है, लेकिन केजरीवाल सरकार ने असल कारणों पर ध्यान नहीं दिया। इस बीच, यमुना का हाल बेहाल है और प्रदूषण का यह खतरा दिल्लीवासियों के लिए गंभीर चिंता का कारण बनता जा रहा है।
Yogi Govt: नए साल पर बड़ी सौगात! 594 KM के एक्सप्रेसवे का निर्माण, 12 जिलों की कनेक्टिविटी