India News (इंडिया न्यूज), Makar Sankranti Shubh Yoga: इस साल मकर संक्रांति का त्योहार बहुत ही दुर्लभ संयोग में मनाया जाएगा। आपको बता दें कि मकर संक्रांति तब मनाई जाती है जब सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करता है। इस साल सूर्य 14 जनवरी को मकर राशि में गोचर करेगा। इसी दिन मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व है। इस बार मकर संक्रांति इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि इसी दिन महाकुंभ का पहला शाही स्नान किया जाएगा। तो आइए अब जानते हैं कि मकर संक्रांति के दिन बनने वाले शुभ योग में क्या करना फलदायी होगा।

बन रहा है योग का शुभ संयोग

इस साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन पुष्य नक्षत्र का दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, मकर संक्रांति पर सालों बाद ऐसा संयोग बन रहा है। मकर संक्रांति के दिन सुबह 10:17 बजे के बाद पुष्य नक्षत्र शुरू होगा। पुष्य नक्षत्र 15 जनवरी को सुबह 10:28 बजे समाप्त होगा। मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त 14 जनवरी को सुबह 9:03 बजे से शाम 5:46 बजे तक रहेगा। वहीं, मकर संक्रांति का महापुण्य मुहूर्त 14 जनवरी को सुबह 9:03 बजे से सुबह 10:48 बजे तक रहेगा।

अगर मकर संक्रांति के दिन इस विधी से कर दी सूर्य देव की पूजा, कभी नही होंगे दुख के भोगी, तारे की तरह चमकेंगे भाग्य!

मकर संक्रांति पर करें ये काम

मकर संक्रांति के दिन गंगा या अन्य पवित्र नदियों में स्नान और दान करना चाहिए।

मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा के साथ ही सूर्य मंत्रों का जाप भी करें। मकर संक्रांति के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को तिल, गुड़, कपड़े, कंबल और खिचड़ी का दान करें। मकर संक्रांति के दिन तिल, दही, गुड़ और खिचड़ी का सेवन जरूर करें। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव को जल और तिल अर्पित करें। साथ ही भगवान भास्कर को तिल के लड्डू का भोग लगाएं।

आज मनाया जा रहा है लोहड़ी का त्योहार, क्या है इसके पिछे का इतिहास, महत्व जान हो जाएंगे हैरान!