India News (इंडिया न्यूज), Shukra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र को कामुकता, सौंदर्य, धन, विलासिता, सेक्स और वैभव का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी शुक्र की चाल में परिवर्तन होता है, तो इसका असर मानव जीवन और धरती पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि मार्च में धन के दाता शुक्र मीन राशि में वक्री होने जा रहे हैं। इसका असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस समय निवेश और करियर में उन्नति से लाभ मिल रहा है।
मीन राशि
शुक्र का वक्री होना आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र आपकी राशि से लग्न भाव में वक्री होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। साथ ही बड़े लोगों से आपके संबंध बन सकते हैं। साथ ही समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपकी छवि सकारात्मक बनेगी। अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करें और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करें। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में शांति और सामंजस्य बना रहेगा। साथ ही विवाहित लोगों का दांपत्य जीवन बेहतरीन रहेगा। वहीं अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है।
मिथुन राशि
शुक्र का वक्री होना मिथुन राशि वालों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र आपकी राशि से कर्म भाव में वक्री होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको कार्य और व्यापार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरी कर रहे लोगों को पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रोफेशनल लाइफ में बड़ी उपलब्धियां हासिल होंगी। व्यापार में वृद्धि होगी और साझेदारी के नए अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धन लाभ हो सकता है। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है।
कर्क राशि
शुक्र का वक्री होना आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि शुक्र आपकी राशि से नवम स्थान में वक्री होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपका भाग्य उदय हो सकता है। साथ ही इस दौरान आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। साथ ही आर्थिक दृष्टि से भी यह समय शुभ रहेगा। रचनात्मक और आध्यात्मिक क्षेत्रों में आपको सफलता मिलेगी। साथ ही इस समय आप धन की बचत करने में सफल रहेंगे। साथ ही आर्थिक दृष्टि से भी यह समय शुभ रहेगा। रचनात्मक और आध्यात्मिक क्षेत्रों में आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आप देश-विदेश की यात्रा कर सकते हैं।
कैसा रहेगा मेष राशि का साल 2025, मुश्किल में पड़ सकते हैं आप, क्या झेलनी पड़ जाएंगी मुसिबतें!