India News (इंडिया न्यूज), Aaj Ka Rashifal: शनिवार, 19 अक्टूबर 2024 का राशिफल विशेष है। आज शनिदेव अपना विशेष कृपा अपने भक्तों पर लुटाएंगे। आइये जानते हैं क्या कहता है आपका राशिफल-

मेष

मेष राशि के जातक अपने वाणी पर नियंत्रण रखें, अनावश्यक उलझनें रहेंगी। साथ ही संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी।

वृष

वृष राशि के जातक अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में जोखिम न लें। बता दें कि, अनावश्यक परेशानी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

मिथुन

मिथुन राशि के जातक आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। राजकोषीय खर्च से बचें। साथ ही उधार दिया गया पैसा परेशानी में पड़ सकता है। रचनात्मक कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

कर्क

कर्क राशि के जातक को संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इसके अलावा आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य प्राप्त होगा।

सिंह

सिंह राशि के जातक को महिला अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा।

कन्या

कन्या राशि के जातक की पेशेवर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी।

तुला

तुला राशि के जातक के दाम्पत्य जीवन में तनाव हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। भाई-बहन या अधीनस्थों के कारण भी आप परेशान रहेंगे।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातक के पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। दूसरों से सहयोग प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

सुहागन की जिंदगी में क्या है बिछिया का महत्व? जानें इससे पहनने से जुड़े नियम

धनु

धनु राशि के जातक अपने प्रयास में सफल होंगे। रोग या विरोध तनाव का कारण बनेंगे। अप्रिय समाचार मिल सकता है।

मकर

मकर राशि के जातक को जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किए गए प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ

कुंभ राशि के जातक की पेशेवर प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मीन

मीन राशि के जातक की रिश्तों में निकटता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। सरकार से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।

30 साल बाद शनि और शुक्र के योग से इन 3 राशियों की होगी चांदी ही चांदी, सफलता की चढ़ेंगे सीड़ियां, मनचाहा पार्टनर भी बरसाएगा प्यार