India News(इंडिया न्यूज),Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर ही राशिफल का आकलन किया जाता है। 15 मार्च 2024 को गुरुवार है। हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा का बहुत महत्व है। मान्यता है कि इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने और कुछ विशेष उपाय करने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। तो चलिए जानते हैं, 15 मार्च 2024 को किन राशियों को फायदा होगा और किन राशियों को रहना होगा सावधान।
ये भी पढ़ें:-Bhutan PM in India: भूटान के प्रधानमंत्री का भारत आगमन, PM MODI से की मुलाकात
मेष राशिफल
आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। परंतु बातचीत में संतुलित रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। भागदौड़ अधिक रहेगी। अपनी सेहत का ख्याल रखना। मेहनत अधिक रहेगी।
वृषभ राशिफल
आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, लेकिन धैर्यशीलता में कमी आ सकती है धैर्य रखें। अतिउत्साही होने से बचें। धर्म के प्रति सम्मान बढ़ेगा। कोई नया व्यवसाय शुरू हो सकता है।
मिथुन राशिफल
आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। लेकिन मन परेशान भी हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी, शासन प्रशासन से सहायता मिलेगी।
कर्क राशिफल
मन प्रसन्न रहेगा, भरपूर आत्मविश्वास भी रहेगा। भक्ति संगीत के प्रति रुचि बढ़ सकती है। परिवार से सहयोग मिलेगा, व्यापार में वृद्धि होगी। मेहनत भी अधिक लाभ बढ़ेगा।
सिंह राशिफल
मन परेशान हो सकता है, आत्मविश्वास में कमी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में कारोबार में दिक्कतें आ सकती हैं। वाहन सुख में कमी आ सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी।
ये भी पढ़े:-Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र में फाइनल हुआ सीट बंटवारा? इस दिन हो सकता है ऐलान
कन्या राशिफल
मन परेशान रहेगा, धैर्य रखें। बातचीत में भी संतुलित रहें। कोई नया व्यवसाय शुरू हो सकता है। किसी मित्र से सहयोग मिल सकता है। अपनी सेहत का ख्याल रखना।
तुला राशिफल
भरपूर आत्मविश्वास रहेगा। लेकिन मन में उतार-चढ़ाव रहेगा, बातचीत में संतुलित रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशिफल
आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। वाणी में मधुरता रहेगी। फिर भी आत्मसंयमी बने रहें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, सप्ताह की शुरुआत में कारोबार संतोषजनक रहेगा। खर्चे बढ़ सकते हैं।
धनु राशिफल
आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। परंतु आत्मसंयत भी रहें। धैर्य बनाए रखें। नौकरी में उन्नति के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी।
मकर राशिफल
मन परेशान रहेगा, आत्मसंयमी रहें, आत्मविश्वास में कमी रहेगी, बातचीत में संतुलन बनाए रखें। सप्ताह की शुरुआत में आपको कारोबार में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें:-Bhutan PM in India: भूटान के प्रधानमंत्री का भारत आगमन, PM MODI से की मुलाकात
कुम्भ राशिफल
मन प्रसन्न रहेगा, भरपूर आत्मविश्वास भी रहेगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। कामकाज का दायरा बढ़ेगा, वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है।
मीन राशिफल
मन परेशान रहेगा। आत्मसंयमी रहें, अनावश्यक क्रोध से बचें, खर्चों की अधिकता रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। कारोबार में बदलाव की संभावना है।