India News (इंडिया न्यूज), Abhinav Arora: वृंदावन के बाल संत और यूट्यूबर अभिनव अरोड़ा एक बार फिर चर्चा में हैं। मथुरा के बरसाना में अभिनव अरोड़ा को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा है। स्थानीय लोगों ने अभिनव अरोड़ा का विरोध करते हुए कहा, “अंदर चल.. चल अंदर, तैनै यार पूरे वृंदावन की ऐसी तैसी कर दई तैनै और कुछ काम नाएं तोपे! यहाँ होरी को रूप धारण कर लियौ न…”
होली खेलने पहुंचे थे बरसाना
दरअसल, बाल संत के नाम से मशहूर हुए अभिनव अरोड़ा लट्ठमार होली खेलने के लिए बरसाना पहुंचे थे, यहां जाते ही स्थानीय लोगों ने उनका विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान अभिनव अरोड़ा हाथ जोड़कर भीड़ से बचते हुए नजर आए। बरसाना में अभिनव अरोड़ा के विरोध का वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ यूजर बरसाना में अभिनव अरोड़ा के साथ हुए व्यवहार का विरोध कर रहे हैं, तो कुछ इसे सही मान रहे हैं।
रामभद्राचार्य ने बाल संत को ये क्या कह दिया?
आपको बता दें कि, बाल संत के नाम से सोशल मीडिया पर मशहूर अभिनव अरोड़ा को भी जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने मंच से उतार दिया था, जिसके बाद उनका नाम लोगों की जुबान पर आ गया था। रामभद्राचार्य ने अभिनव अरोड़ा को मूर्ख कहते हुए मंच से उतरने को कहा था। रामभद्राचार्य द्वारा अभिनव अरोड़ा को मंच से उतारने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसके बाद अभिनव अरोड़ा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए थे। सोशल मीडिया पर अभिनव अरोड़ा पर मीम्स भी बनाए गए थे। लट्ठमार होली खेलने बरसाना पहुंचे अभिनव अरोड़ा एक बार फिर स्थानीय लोगों के विरोध के चलते सुर्खियों में हैं। स्थानीय लोगों के विरोध का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।