India News (इंडिया न्यूज),Maa Laxmi:सप्ताह के सातों दिन किसी न किसी देवी-देवता की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन पूजा-अर्चना करने से भक्त को विशेष लाभ मिलता है। इस दौरान गुरुवार को विशेष और महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि यह दिन ब्रह्मांड के गुरु की पूजा के लिए समर्पित है। गुरुवार को भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के दिन के रूप में मनाया जाता है। इस दिन व्यक्ति को व्रत अवश्य रखना चाहिए। व्रत रखने से भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी प्रसन्न होते हैं और सुख-सौभाग्य का आशीर्वाद देते हैं। ऐसे में गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने से आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं। पूजा के दौरान करें ये उपाय, इससे सौभाग्य में वृद्धि होगी।
गुरुवार को करें उपाय
ज्योतिषियों के अनुसार, गुरुवार को आटे की लोई में चने की दाल, गुड़ और हल्दी मिलाकर गाय को खिलाएं। इस उपाय से साधक के धन में वृद्धि होती है।
गुरुवार को विधि-विधान से पूजा करने के बाद किसी मंदिर में जाकर भगवान विष्णु को बांसुरी या दक्षिणावर्ती शंख अर्पित करें और फिर उसे घर लाकर मंदिर में रख दें। इससे सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी।
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, गुरुवार को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें। फिर ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में चल रही सभी परेशानियां समाप्त हो जाती हैं।
अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं तो गुरुवार को स्नान करने के बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा के समय भगवान विष्णु को 7 गांठ वाली हल्दी चढ़ाएं और फिर पूजा के बाद उसे पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें।
इस दिन पीली चीजों का दान करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं, जिससे भक्त के सभी प्रकार के दुख समाप्त हो जाते हैं।
पीले कपड़ों के अलावा गुरुवार के दिन जितना हो सके पीली चीजों का इस्तेमाल करना शुभ होता है। ऐसा करने से विवाह में आ रही रुकावटें खत्म होती हैं।
दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में हुआ चाँद का दीदार, कल मनाई जाएगी ईद-उल-फितर