India News (इंडिया न्यूज), Astro Tips For Periods Problem: अधिकतर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द होता है। किसी-किसी महिला को तो पीरियड्स से इतना तेज दर्द होता है कि, उसको हॉस्पिटल में एडमिट तक होना पड़ जाता है। दर्द में ऐसा लगने लगता है जैसे अंदर से कोई कुछ खींच रहा हो, इसे पीरियड क्रैंप भी कहा जाता है। अक्सर महिलाओं में पीरियड का दर्द हार्मोनल चेंज होने के कारण होता है। लेकिन महिलाओं का गलत खान-पान भी एक्सरसाइज न करना भी पीरियड्स में दर्द का एक कारण बन सकता है। डॉक्टर्स के अनुसार पीरियड्स का दर्द इसलिए भी होता है क्योंकि इस दौरान महिला की बॉडी में प्रोस्टाग्लैंडीन नाम के रसायन ज्यादा हो जाते हैं जो गर्भाशय की परत में बनकर पीरियड के समय गर्भाशय की मांसपेशियों को सिकोड़ कर पीरियड्स के दर्द को अधिक बढ़ा सकते हैं।

क्यों होता है पीरियड्स का दर्द?

लेकिन अब आपको पीरियड्स के दर्द से छुटकारा मिल सकता है क्योंकि इस दर्द का इलाज ऐस्ट्रो अरुण पंडित ने एक मंत्र को बताया है। अरुण पंडित ने इस मंत्र को पीरियड के दर्द के साथ ही उससे जुडी हर परेशानी का इलाज बताया है। उन्होंने कनिका परमेश्वरी गायत्री मंत्र को PCOD, PCOS या फिर किसी भी नेचुरल डिजीज का ठीक करने का रामबाण तरीका बताया है। उन्होंने कुछ लोगों के कमैंट्स दिखा कर इस बात का दावा भी किया है कि इस मंत्र से फायदा होता है। आइये जानते हैं इस मंत्र के बारे में।

‘नीम हकीम, खतरा-ए-जान’, पंजाब-हरियाणा पानी मुद्दे पर ये क्या कह गए सुरजेवाला, जानें किसको बताया ‘जल सकंट’ का दोषी

कनिका परमेश्वरी गायत्री मंत्र

ॐ बाल रूपिणी विद्महे, परमेश्वरि धीमहि, तन्नो कन्या प्रचोदयात्।।

कब नहीं जपें मंत्र

मंत्र का जाप कर आप पीरियड्स के दर्द से राहत पा सकते हैं। यदि आप मंत्र का किसी कारणवश जाप नहीं कर सकते हैं तो आप इसे यूट्यूब पर सुन लें। ध्यान रहे यह मंत्र आपको नहाते समय नहीं जाप करना है।

आखिर कौन हैं अलोक जोशी? जिनके हाथों में सौंप दी गई नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजरी बोर्ड की कमान, सच्चाई जान पाकिस्तान की कांप जाएंगी टांगे

Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।