(इंडिया न्यूज़): आज के समय में ज्यादातर लोग अपने घरों को पौधौं से सजाते है। घर को पौधों को जरिए सुन्दर तरीके से सजाया और संवारा जा सकता है। कई लोग अपने घरों की छतों पर गमलों में पौधे लगते है। यह सभी पौधे वातावरण को शुद्ध करने का काम तो करते ही हैं। वहीं कई लोग ऐसे भी है जो अपने ड्राइंग रूम और बेडरूम में पौधे रखते है। वास्तु शास्त्र में ऐसा कहा गया है कि घर में अंदर पौधे लगाने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि भी आती हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई पौधे ऐसे भी होते हैं जो न सिर्फ आपके घर को खूबसूरत बनाते हैं बल्कि आपके घर को खुशियों से भर देते हैं, तो आइए जानते हैं वो पौधे कौनसे है।

बांस का पौधा…

आपने अक्सर देखा होगा कि लोग अपने घरों में कांच के पोट (गमला) में बांस का पौधा रखते है। इस पौधे को लकी बंबू कहते है। बहुत से लोग इस पौधे को उपहार में भी देते है। बांस का ये पौधा दिखने में बेहद खूबसूरत और घर को आकर्षक बनाता है। वहीं वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर यह पौधा किसी को उपहार में मिलता है तो उस घर में सुख-समृद्धि होती है। वहीं अगर इस पौधे पर लाल धागा बांधना बहुत शुभ माना जाता है।

मनी प्लांट…

मनी प्लांट पौधे को आम भाषा में पैसों का पेड़ कहते है। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट पौधे को बहुत शुभ माना गया है। ये पौधा अधिकतर घरों और ऑफिस में देखने को मिलता है। ऐसा कहा जाता है कि यह पौधा घर से सभी नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है और घर में बरकत होती है।

हल्दी का पौधा लगाएं…

वास्तु शास्त्र के अनुसार, हल्दी का पौधा घर के लिए बहुत ही शुभ होता है। अगर सही दिशा में इस पौधे को लगाते है तो मां लक्ष्मीजी का हमेशा वास बना रहता है। ऐसा कहा जाता है कि यह पौधा आपके घर को बुरी नजर से बचाता है। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि अगर किसी जातक की कुंडली में गुरु बृहस्पति देव की दशा कमजोर है, तो घर में हल्दी का पौधा लगाने से लाभ मिलता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, हल्दी के पौधे को दक्षिण और पूर्व के मध्य (आग्नेय कोण) में लगाना शुभ माना जाता है।

गेंदा का पौधा…

गेंदा का पौधा अधिकतर घरों में होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, घर में गेंदा का पौधा लगाने से आपका बृहस्पति मजबूत होता है, जो आपके वैवाहिक जीवन को और भी खुशहाल बनाने में मदद करता है।

कृष्ण कांता का पौधा…

कृष्णकांता के फूलों को लक्ष्मीजी का रूप माना जाता है। यह पौधा घर की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बनाता है। साथ ही इसकी महक घर को हमेशा महकाती रहती है।