India News (इंडिया न्यूज), Banana Tree Remedy: भारतीय परंपरा में पेड़-पौधों को देवी-देवताओं से जोड़कर पूजा का हिस्सा बनाया गया है। खासतौर पर पीपल, तुलसी और केले के पेड़ को अत्यंत पवित्र माना जाता है। इन्हीं में से एक केले का पेड़ न केवल भगवान विष्णु से जुड़ा हुआ है, बल्कि इसे मां लक्ष्मी की कृपा पाने का माध्यम भी कहा गया है। सोशल मीडिया पर एस्ट्रो केशव पंडित की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसके अनुसार, यदि कोई व्यक्ति लगातार 41 दिन तक सुबह के समय केले के पेड़ की जड़ में कच्चा दूध चढ़ाए, तो यह उपाय उसके जीवन में धन, सुख और समृद्धि ला सकता है।
41 दिनों तक करें ये काम
आपको ये काम सुबह ब्रह्मा मुहूर्त में करना चाहिए। इस दौरान मन में श्रद्धा, विश्वास और सकारात्मक सोच होना जरूरी है। सिर्फ कर्मकांड नहीं, बल्कि पूरे भाव के साथ किया गया यह प्रयास मानसिक रूप से भी गहरा असर डालता है। 41 दिनों तक एक ही नियम का पालन करने से अनुशासन और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
क्या है वैज्ञानिक मत?
इस उपाय के पीछे वैज्ञानिक तर्क भी है। दूध में कैल्शियम, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो मिट्टी की उर्वरता बढ़ा सकते हैं। हालांकि, केले के पेड़ में दूध चढ़ाने की परंपरा केवल पौधे को पोषण देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति और ईश्वर से जुड़ने का माध्यम बनती है।
आस्था के साथ करें ये काम
हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को मां लक्ष्मी का पति माना जाता है, और चूंकि केले का पेड़ विष्णु से जुड़ा है, इसलिए इसे पूजने से लक्ष्मी कृपा की प्राप्ति मानी जाती है। यह भी मान्यता है कि श्रद्धा और विश्वास के साथ किया गया यह उपाय ‘अखंड लक्ष्मी प्राप्ति’ का मार्ग बन सकता है। यानी एक बार मिली सुख-समृद्धि बनी रह सकती है।
ये काम करते समय मन को शांत रखना जरुरी है। और बिना किसी लालच के भाव के साथ जब आप ये करेंगे तभी फलदायी होगा। उपाय तभी प्रभावी होता है जब व्यक्ति की सोच सकारात्मक हो और वह आत्मविश्वास से भरपूर हो।