Beautiful Temples : हमारा हमेशा मन मंदिर में जाकर शांत हो जाता है। ऐसे में प्रभु कृपा हो जाए तो कहने ही क्या। यह मंदिर कैसा भी हो। यदि यही मंदिर इतना सुंदर हो कि देखते ही मन को भा जाए तो फिर तो सोने पर सुहागा। मंदिर भव्य बना हो तो उममें भी कुछ हर्ज नहीं है। ऐसे मंदिर शहर की शान तो होते ही हैं लोगों के आकर्षण का केंन्द्र भी बनते हैं। दुनियाभर में ऐसे कई मंदिर बनाए गए हैं जो अपनी भव्यता के लिए ही जाने जाते हैं। भारत में भी ऐसे कई मंदिर हैं और दुनिया के दूसरे देशों में भी। भले ही वहां हिंदू धर्म में माने जाने वाले भगवान वास न करते हों लेकिन ये मंदिर भक्तों के लिए बेहद खास हैं। दुनियाभर में बने भव्य और आलीशान मंदिरों में से कुछ के बारे में जान लीजिए-
Read Also : Vivo V21 5G का नया कलर वेरिएंट 13 अक्टूबर को होगा लॉन्च
पारो तक्तसंग, भूटान (Beautiful Temples)
साउथ एशिया का हिस्सा भुटान का सबसे जाना पहचाना नाम है पारो तक्तसंग। इसे तक्तसंग पलफुग मॉनेस्ट्री भी कहा जाता है। 10000 फिट से भी ज्यादा ऊंचाई पर बना ये मंदिर प्रकृति के बीच ही बना है। यहां आने वाले भी प्रकृति के सुंदर नजारों को देखकर हैरान रह जाते हैं। यहां आसपास सुंदर पहाड़ हैं तो हरियाली से भरपूर खाड़ियां भी।
अंगकोर वट, कंबोडिया (Beautiful Temples)
अंगकोर वट दुनिया का अकेला ऐसा मंदिर है, जिसके आकार को सबसे बड़ा माना जाता है। माना जाता है ये मंदिर 12वीं श्ताब्दी में बनाया गया था। पहले ये हिंदू मंदिर था लेकिन बाद में इसे बुद्ध धर्म के लिए माना गया। अब ये एक बुद्ध मंदिर है।
बोरोबुदूर, इंडोनेशिया (Beautiful Temples)
जावा का इंडोनेशियन आइसलैंड अभी भी बहुत लोगों की नजर में नहीं आया है। बहुत लोगों को ये नहीं पता है कि यहीं पर दुनिया का सबसे बड़ा बुद्ध मंदिर बना है। इस मंदिर को आठवीं या नवीं शताब्दी में बनाया गया था। इसमें 3 टायर स्तूप है। इसके चारों ओर 72 और स्तूप हैं, जिन पर बुद्ध की प्रारतिमा बनी है।
गोल्डन टेंपल, अमृतसर (Beautiful Temples)
सिख समुदाय ही नहीं अन्य समुदायों के लोग भी माथा टेकने अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब या गोल्डन टेंपल आ जाते हैं। गोल्डन टैम्पल की अपनी एक अलग ही अहमियत या खेँ पवित्र छवि है, जो इसे हर शख्स के सामने भक्ति का केंद्र बना देती है। इस मंदिर को ये नाम इसलिए मिला क्योंकि इसे 400 किलो सोने से बनाया गया था। यहां हर रोज करीं 20000 लोग लंगर खाने आते हैं। खास मौकों पर तो ये संख्या 1 लाख भी हो जाती है।
लोटस टेंपल, नई दिल्ली (Beautiful Temples)
लोटस टैम्पल बहाई समुदाय का मंदिर है। ये समुदाय दुनियाभर के हर धर्म को मानता है। मंदिर से इसका तात्पर्य पवित्रता से है। इसको मानवता में एकता का प्रतीक भी माना जाता है।
Also Read : Realme GT Neo2 की लॉन्च डेट आई सामने, जानिए फ़ोन में क्या है ख़ास
Also Read : Instagram New Features 2021 वीडियो एक्सपीरियंस हो जाएगा दोगुना