India News (इंडिया न्यूज),Shani Nakshatra Gochar 2025: कर्मफल दाता शनि के गोचर से लेकर नक्षत्र परिवर्तन तक सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। कुछ राशियों के लिए यह अशुभ तो कई के लिए शुभ साबित होता है। शनि एकमात्र ऐसा ग्रह है जो सबसे लंबे समय तक एक राशि और नक्षत्र में प्रवेश करता है। शनि एक नक्षत्र में करीब 1 वर्ष तक रहता है। वापस एक नक्षत्र में आने में इसे 27 वर्ष का समय लगता है। अब शनि बसंत पंचमी 2 फरवरी 2025 को सुबह 8:51 बजे पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे पाद में प्रवेश करेगा। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए यह बेहद शुभ समय लेकर आएगा। आइए जानते हैं वे राशियां, जिन्हें शनि के नक्षत्र परिवर्तन का लाभ मिलेगा
कौन-कौन सी राशि शामिल है
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन बहुत शुभ साबित होगा। शनि पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में कुंडली के ग्यारहवें भाव में प्रवेश करेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी साथ ही धन लाभ भी होगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। साथ ही नया घर या नया वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। दोस्तों और रिश्तेदारों से लाभ मिल सकता है।
विवादों रहा पुराना नाता! कौन हैं अजय दास? जिसने ममता कुलकर्णी को एक झटके में अखाड़े से किया बाहर
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शनि का नक्षत्र परिवर्तन उनके जीवन में खुशियाँ लेकर आ सकता है। इस राशि के जातकों को हर काम में सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कमाई के कई रास्ते खुलेंगे। साथ ही व्यापार में भी खूब मुनाफा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की आमदनी बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कुंभ राशि
शनि के लग्न में होने से कुंभ राशि के जातकों के रुके हुए काम पूरे होंगे। आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। जीवन में लंबे समय से चली आ रही कोई समस्या अपने आप खत्म हो जाएगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। करियर में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं।