India News (इंडिया न्यूज),Broken Bangles: महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और इसके लिए वे कई व्रत, त्योहार और श्रृंगार करती हैं। चूड़ियों को सोलह श्रृंगारों में से एक कहा जाता है। खासकर शादी के बाद हर महिला चूड़ियां पहने नजर आती है। लेकिन अगर चूड़ियां टूट जाएं तो क्या करना चाहिए यह भी सोचने वाली बात है। आइए जानते हैं शास्त्रों और ज्योतिष के अनुसार टूटी हुई चूड़ियों का क्या महत्व है और इसके लिए क्या करना चाहिए।

टूटी हुई चूड़ी को क्यों नहीं फेंकना चाहिए?

चूड़ियाँ सिर्फ़ फैशन का हिस्सा नहीं हैं बल्कि हिंदू संस्कृति में इन्हें पवित्र श्रृंगार माना जाता है। विवाहित महिलाएँ इसे अपने सुहाग का प्रतीक मानती हैं। अगर किसी कारण से चूड़ी टूट जाए तो उसे कूड़े में फेंकना अशुभ माना जाता है। चूड़ी का टूटना अक्सर घर में अशुभ घटनाओं का संकेत हो सकता है और इसे किसी पेड़ की जड़ में दबा देने की सलाह दी जाती है।

चूड़ियों और स्वास्थ्य का कनेक्शन

चूड़ियाँ पहनना स्वास्थ्य से भी गहराई से जुड़ा हुआ है। ऐसा माना जाता है कि चूड़ियों से आने वाली ध्वनि और कंपन महिलाओं की मानसिक स्थिति को मजबूत बनाती है। इसके अलावा, इसका स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर महिलाएं बिना चूड़ियों के रहती हैं, तो उनका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इसीलिए अगर चूड़ी टूट जाए, तो उसे फेंकने की बजाय सही जगह पर रखना चाहिए।

इस बेला में जो कर ली भगवान की पूजा, ऐसी बरसेगी कृपा कि अपनी आंखों पर भी नहीं कर पाएंगे भरोसा!

अविवाहित महिलाओं के लिए

अगर किसी अविवाहित लड़की की चूड़ी टूट जाए, तो उसे फेंकने में कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि, इसे इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए ताकि नकारात्मक प्रभावों से बचा जा सके। अविवाहित लड़कियों की चूड़ियाँ टूटने से परिवार पर कोई संकट या समस्या नहीं आती है।

मूलांक 3 वालों के लिए खुशखबरी! आज बढ़ सकती है इनकम, जाने आज का अंक ज्योतिष भविष्यफल