India News (इंडिया न्यूज), Buddha Purnima 2025: आज 12 मई 2025 को देशभर में बुद्ध पूर्णिमा मनाई जा रही है। बौद्ध पूर्णिमा को बुद्ध धर्मावलंबियों के लिए बहुत बड़ा दिन माना जाता है। आज के दिन धूमधाम के साथ भगवान बुद्ध की जयंती को मनाया जाता है। वहीं सनातन धर्म में पुण्य प्राप्ति के लिए वैशाख पूर्णिमा को बहुत खास माना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा न सिर्फ बौद्ध बल्कि हिन्दू धर्म के लिए भी उतना ही महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन भगवान बुद्ध को पूरा ज्ञान हुआ था। इस दिन बौद्ध धर्म के अनुयायी अपने धर्म की शिक्षाओं का पालन करते हैं। यह दिन आध्यात्मिक जागरूकता और मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करने के लिए जाना जाता है. ध्यान, साधना और करुणा के साथ भगवान बुद्ध की पूजा करने से मानसिक शांति मिलती है और जीवन की परेशानियों को दूर करने में मदद मिलती है. इस दिन स्नान और दान करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है.
इन चीजों का है महत्व
बुद्ध पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति को पापों से मुक्ति मिलती है और पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को दान देना भी महत्वपूर्ण माना जाता है। कपड़े, भोजन, जल और धन आदि का दान किया जा सकता है।
बन रहा है शुभ सयोंग
आज वैशाख मास की पूर्णिमा है, जिसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। आज पूर्णिमा पर वरियान योग और रवि योग बन रहे हैं, दोनों ही बहुत शुभ योग हैं, जो लक्ष्मी प्राप्ति के लिए महत्वपूर्ण हैं। जानिए आज बुद्ध पूर्णिमा पर बनने वाले वरियान योग और रवि योग किन राशियों के लिए शुभ हैं।
वृषभ राशि
बुद्ध पूर्णिमा का दिन वृषभ राशि वालों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। बड़ी परेशानी से मुक्ति मिलेगी और जीवन में खुशियां आएंगी। करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
कर्क राशि
आज कर्क राशि वालों के लिए भी बुद्ध पूर्णिमा शुभ परिणाम देने वाली है। जीवन में संपूर्णता का अहसास होगा। कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है। पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए बुद्ध पूर्णिमा का दिन शुभ संकेत दे रहा है। आपको जानकारी से लाभ होगा। प्रतिभा के बल पर सफलता मिलेगी। आपको नई उपलब्धियां मिल सकती हैं। जीवनसाथी से प्रेम बढ़ेगा। मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी। आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।
Earthquake:तिब्बत में भूकंप ने मचाई तबाही, UP-बिहार तक महसूस किया गया असर
Disclaimer: इस आलेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है।पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। इंडिया न्यूज इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है।