India News (इंडिया न्यूज),Budh Shani Rahu 2025: हर ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। इस दौरान एक राशि में दो या दो से अधिक ग्रहों के आने से युति, संयोग और राजयोग का निर्माण होता है। इसी क्रम में अप्रैल 2025 में ग्रहों का महागोचर होने जा रहा है। इस दौरान सूर्य और मंगल का गोचर होगा, बुध का नक्षत्र बदलेगा और शनि उदय होगा। इसी क्रम में न्याय और दंड के देवता शनि और ग्रहों के राजकुमार बुध की युति चैत्र नवरात्रि में होने जा रही है।
वर्तमान में कर्मफल दाता शनि मीन राशि और गुरु के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में विराजमान हैं। 3 अप्रैल को धन और बुद्धि के दाता बुध के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे दोनों ग्रहों की युति गुरु के नक्षत्र में होगी, जो 3 राशियों के लिए भाग्यशाली साबित होगी। इसके अलावा छाया ग्रह राहु और शनि की युति भी मीन राशि में बनी हुई है।
बुध और शनि की युति
तुला राशि
बुध और शनि की युति जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। आय में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। नौकरीपेशा लोगों को वेतन वृद्धि के साथ प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी सफलता मिल सकती है।
वृषभ राशि
बुध और शनि की युति वृषभ राशि के जातकों के लिए सकारात्मक साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। कारोबारियों के लिए समय अच्छा साबित हो सकता है। करियर में सफलता हासिल कर पाएंगे। देश-विदेश की यात्रा कर सकते हैं। शनि राहु की युति लोगों की आय में जबरदस्त बढ़ोतरी दे सकती है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। निवेश के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। कारोबारी कोई बड़ी बिजनेस डील कर सकते हैं।
मिथुन राशि
शनि-बुध की युति लोगों के लिए अनुकूल साबित हो सकती है। शनिदेव की कृपा से आपको हर क्षेत्र में अपार सफलता मिलेगी। जीवन में खुशियां आएंगी। परिवार का पूरा सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। राहु और शनिदेव की युति से बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को इंक्रीमेंट और प्रमोशन मिल सकता है। व्यापारियों के लिए समय अच्छा रहेगा।
राशियों पर पंचग्रही योग का प्रभाव
इस समय मीन राशि में ग्रहों का महाकुंभ चल रहा है। 100 साल बाद शनि, सूर्य, बुध, शुक्र और राहु मीन राशि में हैं, जो मकर, मिथुन और कन्या राशि के लिए शुभ साबित होने वाला है। इन लोगों पर शनिदेव की कृपा रहेगी। इन्हें धन लाभ, करियर, व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलेगी। लंबे समय से अटके कामों में गति आएगी।