India News (इंडिया न्यूज़), Vastu Tips For Money Plants: कई लोगों को अपने घरों में गार्डनिंग का शौक होता है। वो अपनी पसंद और वास्तु के अनुसार अपने घरों में कई पौधे लगाते हैं। अगर आप इन पौधों को घर की सही दिशा में लगाते हैं तो ये आपके लिए सौभाग्य लेकर आते हैं और साथ ही धन की देवी लक्ष्मी पैसों की भी बरसात करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पेड़-पौधे हैं, जिन्हें घर में लगाने से घर में धन-संपत्ति आती है। वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को सुख-समृद्धि लाने वाला माना जाता है। इन पौधों को घर में लगाकर आप पैसों की कमी को भी दूर कर सकते हैं। तो यहां जान लें धन-संपत्ति बढ़ाने वाले पौधों के बारे में जानकारी।

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का काफी महत्व माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से देवी लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है।

34 दिन से मैंने खाना नहीं खाया…, कई कठिनाईयों का सामना कर रहें हैं Gurucharan Singh, करोड़ों के कर्ज में डूबे TMKOC एक्टर – India News

अश्वगंधा का पौधा

आयुर्वेद में अश्वगंधा के पौधे को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है और वास्तु में भी अश्वगंधा के पौधे को समृद्धि प्रदान करने वाला माना जाता है। इसके फूल भी भगवान को अर्पित किए जाते हैं। इसे घर में लगाने से धन संबंधी परेशानियां खत्म होने लगती हैं।

हरसिंगार का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की पूर्व या उत्तर दिशा में हरसिंगार का पौधा लगाने से घर में सौभाग्य आता है, इसके अलावा यह पौधा घर के मुखिया के लिए भी बहुत लाभकारी माना जाता है।

Sara Ali Khan के बर्थडे पर सौतेली मां Kareena Kapoor ने भेजा कीमती तोहफा, सैफ संग तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात – India News

लक्ष्मणा का पौध

वास्तु शास्त्र के अनुसार, लक्ष्मणा का पौधा धन लक्ष्मी को आकर्षित करता है। जिससे घर के लोगों को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। इस पौधे को घर में लगाने से दरिद्रता दूर रहती है।