India News (इंडिया न्यूज),Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 30 मार्च रविवार से शुरू हो रहा है। इसमें मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा की जाती है। नवरात्रि में 9 दुर्गाओं की पूजा करने से कई लाभ होते हैं। मां दुर्गा की कृपा से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। नवरात्रि के 9 दिनों का विशेष महत्व होता है। पहले दिन से लेकर महानवमी तक जब आप व्रत रखते हैं और पूजा करते हैं तो 9 देवियां आपकी झोली खुशियों से भर देती हैं। 9 ग्रह भी शांत हो जाते हैं, उनके अशुभ प्रभाव दूर हो जाते हैं।

चैत्र नवरात्रि पूजा के 9 लाभ

पहला दिन

नवरात्रि के पहले दिन हम देवी शैलपुत्री की पूजा करते हैं। इनके आशीर्वाद से व्यक्ति की सुख-समृद्धि बढ़ती है। इनके आशीर्वाद से कुंडली में चंद्र दोष खत्म होता है।

दूसरा दिन

चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन हम देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करते हैं। इनकी कृपा से कुंडली का मंगल दोष समाप्त हो जाता है। व्यक्ति दृढ़ निश्चयी बनता है। यह देवी वैराग्य और ब्रह्मचर्य भी प्रदान करती हैं।

तीसरा दिन

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इनकी कृपा से शुक्र दोष दूर होता है। भक्तों का पराक्रम और साहस बढ़ता है।

चौथा दिन

इस दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है। इससे कुंडली का सूर्य दोष दूर होता है। इनके आशीर्वाद से व्यक्ति के पद, प्रतिष्ठा, आयु आदि में वृद्धि होती है।

पांचवां दिन

नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा करें। संतान प्राप्ति के साथ-साथ अन्य सुख भी प्राप्त होते हैं। स्कंदमाता के आशीर्वाद से बुध ग्रह मजबूत होता है।

छठा दिन

इस दिन मां कात्यायनी के आशीर्वाद से गुरु दोष का निवारण होता है। भक्तों को शक्ति मिलती है।

सातवां दिन

देवी कालरात्रि को युद्ध की देवी कहा जाता है। जिस पर भी इनकी कृपा होती है, वह अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करता है। इतना ही नहीं, शनि दोष भी समाप्त होता है।

आठवां दिन

दुर्गा अष्टमी पर देवी महागौरी की पूजा करते हैं। इनके पुण्य प्रभाव से पापी ग्रह राहु शांत होकर शुभ फल प्रदान करता है। देवी महागौरी के आशीर्वाद से स्वास्थ्य में सुधार होता है, सुख-समृद्धि बढ़ती है।

नौवां दिन

नवरात्रि के 9वें दिन देवी सिद्धिदात्री की कृपा से भक्तों को सिद्धियां प्राप्त होती हैं। कुंडली का केतु दोष दूर होता है। इसके शुभ फल प्राप्त होते हैं।

चैत्र नवरात्रि का शुभ आगाज! 9 दिन तक करें ये खास उपाय, बरसेगी माता रानी की असीम कृपा और पूरी होंगी सारी मनोकामनाएं!

Numerology Prediction: मूलांक 3 वालों की किस्मत का खुलेगा ताला! मित्र की सलाह से सुलझेंगी बड़ी परेशानियां, जानें अंक ज्योतिष का असर