India News (इंडिया न्यूज),Chaitra Navratri 2025: चैत्र मास की शुरुआत हो चुकी है। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। इस दौरान तुलसी पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि चैत्र के इस महीने में तुलसी के कुछ खास उपाय करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, जिससे व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं से मुक्ति मिलती है। साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

चैत्र मास में तुलसी के उपाय

चैत्र मास में गुरुवार की सुबह स्नान करके विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा करें और तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को जीवन के सभी दुखों और परेशानियों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

पूरी होगी हर मनोकामना

चैत्र मास में तुलसी की पूजा करने के साथ ही माता तुलसी को सोलह श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें। कुछ देर बाद ये सभी वस्तुएं किसी विवाहित महिला को दान कर दें। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।

अत्यधिक धन लाभ होगा

आर्थिक संकट और धन लाभ के लिए चैत्र मास में तुलसी की पूजा के दौरान कच्चा दूध चढ़ाएं। साथ ही तुलसी जी के मंत्र और तुलसी नामाष्टक मंत्र का जाप करें। इसके बाद देसी घी का दीपक जलाएं और आरती करें। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है और धन लाभ के रास्ते खुलते हैं।

इन मंत्रों से दूर होगी हर समस्या

धार्मिक मान्यता के अनुसार चैत्र मास में विधि-विधान से तुलसी की पूजा करने और इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है और धन लाभ की संभावना बनती है।

जड़ी-बूटियों की रानी है ये पौधा, हर हिस्सा है रामबाण दवा, चाय हो या जूस एक महीने में हो कचरे का होगा सफाया!

तुलसी जी के मंत्र

तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी। धर्मया धर्मन्ना देवी देवीदेवमन: प्रिया।

लभते सूत्र भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्। तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीहरहरप्रिया।

इस संसार में किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है यह पौधे, खून को कर देता है बूस्ट, लिवर को फिर एक बार कर देता है जिंदा!